भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में टी20 क्रिकेट जैसी पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

नई दिल्ली, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन फैंस ने उनको इसका आभास होने नहीं दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टी20 क्रिकेट जैसी पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पारी की पहली दो गेंदों में दो छक्के जड़े। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में जारी दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे ओवर की शुरुआत लगातार दो छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में एक छोटी सी, लेकिन…

Read More

ओडिशा की मोहन माझी सरकार ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया, ‘अफसर’ केस के बाद ऐक्शन

ओडिशा, ओडिशा की मोहन माझी सरकार ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों का रविवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) समेत 55 से अधिक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी ए. के. राय को डीजी (जेल और सुधार सेवाएं) नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आरपी कोचे को खुफिया विभाग का नया…

Read More

रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है, 992 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

नई दिल्ली, रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और 2 रेल राज्यमंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर, 29 सितंबर 2024, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.एल.मुरुगन एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज राजधानी रायपुर के दौरे पर आए हैं।

Read More

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड अग्निवीरों को नौकरी में 15 फीसदी आरक्षण देगी, फैसला लेने वाली पहली कंपनी

नई दिल्ली, भारत और रूस के संयुक्त वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने फैसला लिया है कि वह अपनी कंपनी में कम से कम 15 फीसदी तकनीकीं पदों को अग्नीवीरों के लिए आरक्षित करेंगे। सरकार की तरफ से कई संगठनों में अग्नीवीरों को प्राथमिकता देने की बात की गई है लेकिन किसी प्राइवेट कंपनी की तरफ से पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि तकनीकी पदों के अलावा प्राशसनिक और सुरक्षा की जरूरत के हिसाब से भी अग्निवीरों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- कांस्टेबल बहाली की दौड़ में 15 युवाओं की मौत की जांच में सहयोग करे केंद्र

रांची, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल बहाली की दौड़ में 15 से ज्यादा नौजवानों की मौत कैसे हो गई, हम इसकी जांच में तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। कोविड के बाद शारीरिक दक्षता वाले ऐसे इम्तिहान में बड़ी संख्या में नौजवानों की मृत्यु चिंता का विषय है। झारखंड के युवा इतने कमजोर नहीं हो सकते हैं कि वह पांच-दस किलोमीटर चल-दौड़ ना सकें। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए केंद्र से जांच में मदद मांगी है कि आखिर इसके…

Read More

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया, जीतने की अपील की

चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बहादुरगढ़, गढ़ी सांपला किलोई, उचाना, नरवाना, सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा पहुंचकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनसभाएं और मीटिंग कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा में उपस्थित सभी व्यापारी साथियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी व्यापारी वर्ग की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारी वर्ग…

Read More

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा- प्रदेश में भाजपा की हालत बेहद खराब

चंडीगढ़, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की हालत बेहद खराब है और इसी के चलते बीजेपी के केंद्रीय नेताओं को हरियाणा में बार-बार आने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार रैलियां करनी पड़ रही है और केंद्रीय गृह मंत्री को हरियाणा में डेरा डालना पड़ रहा है। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला उचाना के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन को मिल रहा भारी समर्थन…

Read More

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा- डेढ़ साल बाद विधानसभा में ‘राम-लक्ष्मण’ आ गए

नई दिल्लीदिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया। आतिशी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी और यहां बैठे सभी लोगों के लिए खुशी का पल है कि हमारी पार्टी के राम-लक्ष्मण अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया डेढ़ साल के बाद विधानसभा में मौजूद हैं।आतिशी ने कहा कि इस बात का दुख भी है कि भाजपा के षड्यंत्रों की वजह से अरविंद केजरीवाल को छह महीने तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देना पड़ा। पिछले दो…

Read More

गुजरात: बाढ़ के पानी में फंसी बस से 27 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

भावनगर (गुजरात), गुजरात के भावनगर जिले में बाढ़ के कारण मार्ग पर फंसी एक बस से तमिलनाडु और पुडुचेरी के 27 तीर्थयात्रियों सहित 29 लोगों को रात भर चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आर. के. मेहता ने बताया कि कोलियाक गांव के पास एक छोटी नदी को पार करने के लिए बने पुल पर बस बृहस्पतिवार शाम को फंस गई थी, हालांकि आठ घंटे तक चले अभियान के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मेहता…

Read More