उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ को एयरपोर्ट में दी गई भावभीनी बिदाई

रायपुर, 15 जनवरी 2025, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के पश्चात नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनको माना एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भावभीनी बिदाई दी। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Read More

सीखने के लिए सदैव सतत् इच्छा होनी चाहिए – श्री डेका

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियो को प्रदान किए पदक रायपुर, जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है और सीखने के लिए सदैव एक सतत् इच्छा होनी चाहिए। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण करते हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यह विचार आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। दीक्षांत समारोह में…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने एक छात्र का मुकदमा पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में केंद्रीय विद्यालय सरायपाली की प्राचार्य डॉ. सीमा प्रधान द्वारा लिखित ‘एक छात्र का मुकदमा‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच के संबंधों पर आधारित है। ऐसे विद्यार्थियों को जगाने के लिए है जो डिग्री प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग करते हैं। इसमें अभिभावकों के लिए भी संदेश है। राज्यपाल श्री डेका ने विद्यार्थियों की चेतना को जगाने के लिए लेखिका केे इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा वर्ग को…

Read More

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण

रायपुर,    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर प्रदर्शित वस्तुओं और उत्पादों की जानकारी ली। राज्यपाल ने पवेलियन में उपस्थित शिल्पकारों और उद्यमियों से बातचीत की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने कहा कि व्यापार मेला छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने राज्य की कला और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा…

Read More

अपनी विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें: राज्यपाल रमेन डेका

अपनी विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें: राज्यपाल रमेन डेका

Raipur, राज्‍योत्‍सव के मौके पर अपने संबोधन में श्री डेका ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है। इन वर्षाे में हमने एक मजबूत आधार बनाया है और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य निर्माण का स्वप्न देखने वाले और इसके लिए संघर्ष करने वाले पुरखों को भी नमन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका कोे ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया

राज्यपाल रमेन डेका कोे ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया

रायपुर।      राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रजनी दीदी, इंदौर केंद्र की संचालिका हेमलता, रायपुर केंद्र की संचालिका सविता बहन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

राज्यपाल श्री डेका को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

राज्यपाल श्री डेका को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

रायपुर,      राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर के सदस्य ऑगस्टीन बर्नार्ड और पुष्पा पटेल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया और वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी।

Read More

राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Read More

राज्यपाल ने तिरुपति में पूजा-अर्चना बालाजी से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने तिरुपति में पूजा-अर्चना बालाजी से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर,    राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावभीनी दी गई विदाई

रायपुर,    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आई थीं। इस दौरान वे रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में…

Read More