राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने स्मृति चिन्ह किये भेंट

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने स्मृति चिन्ह किये भेंट

रायपुर,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका…

Read More

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

जनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग: राष्ट्रपति रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान: राज्यपाल श्री रमेन डेका छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का द्वितीय दीक्षांत समारोह रायपुर/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत*

रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया।

Read More

पुलिसकर्मियों के प्रति रखें मानवीय दृष्टिकोण – श्री रमेन डेका

पुलिस और सुरक्षाबलों के कारण देश में कायम है कानून और शांति व्यवस्था- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल और मुख्यमंत्री  रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। श्री डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के द्वारा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों, प्रौद्योगिकी,…

Read More

जीवन में आनंद और खुशियां अपने हाथ में है – राज्यपाल श्री रमेन डेका

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, 22 सितंबर 2024, राज्यपाल श्री रमेन डेका आज तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रायपुर द्वारा ‘गुड लाइफ-गुड लक‘ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में आनंद और खुशियां अपने हाथ में है। कम सुविधाओं में भी खुश रहा जा सकता है। समय का प्रबंधन भी बहुत जरूरी है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मुनिश्री सुधाकर एवं मुनिश्री नरेश कुमार जी के सानिध्य में अनुभव एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित विशेष प्रवचन कार्यक्रम में अपने विचार…

Read More