रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें आमजन के विश्वास को बढ़ाने और शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक…
Read MoreCategory: रायपुर
छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, अगले दिन भी तेज धूप का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम हल्की राहत मिलने के बावजूद दिन के समय तेज धूप और चुभने वाली गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में चहल-पहल है, लेकिन लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके…
Read MoreNH-30 होगा 4-लेन: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को मिली मंजूरी
NH-30 4 लेन परियोजना को हरी झंडी छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को बड़ा बढ़ावा मिला है। NH-30 4 लेन परियोजना के तहत धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने की मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने डिप्टी सीएम Vijay Sharma से नागपुर में मुलाकात के दौरान दी। अभी 2-लेन, बढ़ेगा यातायात दबाव वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा और कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन…
Read Moreआज होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा और शाम 6 बजे राजधानी के शंकर नगर में होली मिलन में शिरकत करेंगे।वहीं रात करीब 7 बजे सीएम साय मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। यह होली के उत्सवों में उनकी सक्रिय भागीदारी दर्शाता है।
Read Moreपुलिस का बड़ा एक्शन: गली-मोहल्लों में अवैध शराब खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Raipur News : अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम मेहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतर्कता के आधार पर की गई। पुलिस को 01.03.2026 को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र अभनपुर के ओवर बीज के पास एक व्यक्ति शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने…
Read MoreRaipur News: खामेनेई की मौत की खबर पर मोमिनपारा में विरोध प्रदर्शन
Raipur News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राजधानी रायपुर में प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। विशेष रूप से मोमिनपारा इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और कथित अमेरिका-इजरायल हमले की कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मोमिनपारा के मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमेरिका और इजरायल के झंडों को सड़क पर चिपकाकर उन पर पैरों के निशान बनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। कई लोगों ने अमेरिका के पूर्व…
Read MoreBilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
Bilaspur News : न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक…
Read MoreCG News: पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी की अपील, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटें
CG News : पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि हिंसा के रास्ते पर चलकर अब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। मज्जी ने बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण से सबक लेने और जल्द सरेंडर करने की सलाह दी। रामधेर मज्जी 8 दिसंबर को राजनांदगांव में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वह केंद्रीय समिति सदस्य रहते हुए एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय थे। अपने संदेश में उन्होंने…
Read MoreCG News: धरमजयगढ़ में देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर, हाथियों को ट्रेन से बचाने के लिए बनाए जा रहे 35 ब्रिज और अंडरपास
CG News: छत्तीसगढ़ को उसकी समृद्ध प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. घने जंगल इस राज्य की कई सारी विशेषताओं में से एक है. इन्हीं जंगलों में वाइल्डलाइफ रहती है, जिसमें हाथी समेत अन्य वन्य प्राणी शामिल हैं. जिसके संरक्षण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. खरसिया से पेंड्रा रोड रेल लाइन पर वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. इस कॉरिडोर के अंतर्गत अंडर पास और ओवर ब्रिज को बनाया जा रहा है. धरमजयगढ़ में खुला कॉरिडोर का एक हिस्सा दरअसल, खरसिया-धरमजयगढ़-उरगा-कुसमुंडा-गेवरारोड-पेंड्रा रोड रेल…
Read Moreसरगुजा में राशन घोटाला! लखनपुर में लोगों को महिनों से नहीं मिला राशन, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही आई सामने
Surguja: सरगुजा राशन घोटाले का नया मामला सामने आया है. जहां लखनपुर इलाके के लटोरी पंचायत में कई माह से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है. ये पूरा मामला लखनपुर इलाके के लटोरी ग्राम पंचायत का है. जहां 450 परिवारों को पांच माह से सरकारी राशन नहीं मिला है. इसके अलावा पिछले एक साल से चना और शक्कर भी नहीं मिला है. दरअसल, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही के कारण राशन हितग्राहियों से ऑनलाइन बायोमैट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया गया. वहीं मामला सामने आने के बाद भी…
Read More