राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें थाना प्रभरी (TI), (एसआई) SI और (एएसआई) ASI को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जारी किया है। देखें लिस्ट….
Read MoreDay: April 28, 2025
मीडिया सिटी में मूणत ने की 25 लाख देने की घोषणा, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण
रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने आज मीडिया सिटी में विकास कार्य के लिए विधायक निधि से 25 लाख देने की घोषणा की। वहीं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शिवालय परिसर में नया ओपन जिम लगाने की बात कही। कार्यक्रम में मीडिया सिटी के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे । मीडिया सिटी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने किया। इस भवन का शिलान्यास भी श्री मूणत ने ही किया था । उन्होंने कहा कि मीडिया सिटी मेरा परिवार है, यहाँ जब भी…
Read Moreपाकिस्तान से युद्ध को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज का विवादित पोस्ट वायरल, छत्तीसगढ़ की सियासत में वाक्युद्ध शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में वाकयुद्ध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया में पूर्व कांग्रेसी विधायक यूडी मिंज (Former Congress MLA UD Minj) ने लिख दिया कि युद्ध हुआ तो भारत की हार सुनिश्चित है। फिर क्या था, जिसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। जहां पूरा भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Terrorist attack in Pahalgam) को लेकर एकजुट है और इस हमले के गुनाहगारों और उनके आकाओं को सबक सीखाने के लिए देश की जनता मांग कर रही है। वैसे में पूर्व विधायक के बयान ने लोगों को…
Read Moreपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत फ्रांस से ला रहा 26 घातक Rafale-M जेट, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत अब रणनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बड़ा जवाब देने की तैयारी में है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार आतंक के संरक्षकों को चेतावनी दे रही है, वहीं दूसरी ओर समुद्री ताकत को और मजबूत करने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा सौदे पर सहमति बनने जा रही है। भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 अत्याधुनिक राफेल मरीन (Rafale-M) फाइटर जेट मिलने वाले हैं, जो दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी साबित होंगे। भारतीय नौसेना…
Read Moreछत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला,अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को…
Read MorePahalgam Attack: NIA को मिली बड़ी जिम्मेदारी,CDS जनरल के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हुई बैठक
नई दिल्ली। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। यह बैठक 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के जवाब में बुलाई गई थी, जिसमें 26 लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक सहित ज़्यादातर पर्यटक शामिल थे। पुलवामा के बाद पहलगाम सबसे घातक आतंकी हमला यह घटना जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन मैदान में दोपहर करीब 2 बजे हुई। यह 2019 के पुलवामा हमले…
Read MoreKuno : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता निरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म
कूनो। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया…
Read Moreपाकिस्तान लगातार चौथी रात भी LoC पर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में LoC पर बिना किसी उकसावे के लगातार फायरिंग कर रहा है।27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से पाकिस्तान को जवाब दिया। भारत को उकसा रहा पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से उपजे हालात के बीच पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण…
Read Moreपहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन, पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग
लंदन। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत और पाकिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। भारतवंशियों ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी भारतीय उच्चायोग के बाहर पहुंच गए। पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया सूचना मिलने पर भारतीयों ने भी वहां पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।एक भारतीय प्रवासी ने बताया, पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हम उनके विरोध का मुकाबला करने के लिए एकजुटता के साथ यहां जुटे हैं। हम सभी शांतिपूर्ण…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बारिश से चुभती गर्मी से मिली राहत, आज भी तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की संभावना, 6 जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया…
Read More