खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। गातापार थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में नशे में धुत तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से तीन बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…
Read MoreMonth: March 2026
स्कूल से चावल ले जाते प्रधानपाठक पकड़े गए, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मिड-डे मील चावल विवाद सामने आया है। विकासखंड ओड़गी के ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला में ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानपाठक पर मध्याह्न भोजन का चावल वाहन में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे स्कूल परिसर से मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल की लगभग दो…
Read Moreवाड्रफनगर में महिला से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर दुष्कर्म मामला में पुलिस ने एक शिक्षक को महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे वह अपने घर से…
Read Moreअंबिकापुर में घर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ : के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में पुलिस ने अंबिकापुर चोरी मामला का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बतौली थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। आरोपियों के कब्जे से नगदी, चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, झरगवां मेन रोड निवासी राजेश गुप्ता ने…
Read Moreमौत बनकर दौड़ी नशा तस्कर की कार; तेलीबांधा में ट्रक से जोरदार भिड़ंत, काले धंधे का ऐसे हुआ पर्दाफाश
रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। इस रायपुर VIP रोड हादसा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के शेर चौक के पास हुई, जहां देर रात सड़क पर अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह कार अजय शंकर पांडे उर्फ अज्जू पांडे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपनी लग्जरी अल्काज़ार कार से…
Read Moreमहिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, 25वीं किस्त जारी करेंगे CM साय
रायपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे प्रदेशभर की महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना 25वीं किस्त जारी करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित यह सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं की…
Read Moreपत्नी-बेटे पर हमला कर युवक ने लगाई फांसी, गांव में सनसनी
उत्तराखंड : के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस चमोली आत्महत्या मामला में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला किया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना चमोली जिले के ओडर गांव की है। यहां रहने वाले गजेंद्र सिंह (35)…
Read Moreकच्चे तेल में उबाल के बीच आपके शहर में क्या है पेट्रोल का भाव? एक क्लिक में देखें आज की नई रेट लिस्ट
नई दिल्ली: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं. हर सुबह करीब 6 बजे देश की सरकारी तेल कंपनियां नए रेट जारी करती हैं. इन दरों को तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है. ईंधन की कीमतें केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहतीं बल्कि इनका असर पूरे आर्थिक ढांचे पर पड़ता है. रोजाना ऑफिस आने जाने वाले लोग, ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसाय, टैक्सी चालक और छोटे व्यापारी सभी की…
Read Moreआसमान छू रहे हैं सोना-चांदी…जानें क्या अभी खरीदना सही है या करना चाहिए और इंतजार?
सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद रविवार सुबह बाजार में स्थिरता दिखी. जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण सोना हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. जिसके बाद इसकी कीमतें 1 लाख 60 हजार के पार बनी हुई हैं. जिसे आम लोग इसे महंगा मान रहे हैं. आज घरेलू बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,63,640 रुपये पर स्थिर रहा. वहीं 22 कैरेट सोने (जिसे ज्वेलरी बनवाने के लिए इस्तेमाल…
Read Moreराशिफल : रविवार को वृश्चिक राशि पर मंडरा रहे हैं विवाद के बादल…नुकसान से बचने के लिए बस करें ये एक काम
मेष- दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे. बाहर घूमने जाने और सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिल सकता है. आयात- निर्यात करने वाले व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे. किसी खोयी वस्तु के मिलने के योग हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे. वित्तीय लाभ और वाहन सुख मिलने की संभावना है. आज आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए. वृषभ- आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है. किसी के साथ मजाक से परहेज करें. गलतफहमी हो सकती है. मौज-शौक…
Read More