Teachers Day 2026: देशभर में आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। राज्यपाल के हाथों सम्मान, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज सुबह 11 बजे लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Read MoreMonth: September 2026
Silver Price Today: चांदी खरीदारों के लिए राहत, कीमतों में आई गिरावट, जानें सस्ता होने की बड़ी वजह
Silver Price Today: चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान चांदी के दाम में नरमी देखने को मिली है। हाल के दिनों की तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है।चांदी का उपयोग सिर्फ गहने और पूजा सामग्री बनाने में नहीं होता, बल्कि निवेश और कई औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसकी बड़ी मांग रहती है। यही कारण है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भी इसके दाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 4…
Read MorePetrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल महंगा, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: देशभर में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी करती हैं, लेकिन आज भी आम उपभोक्ताओं को पुराने दामों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई से लगातार स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। महानगरों से…
Read Moreपंचांग: आज की सही रणनीति बदल सकती है खेल, विरोधियों पर बढ़त बनाने के लिए जानें सफलता का शुभ समय
पंचांग : आज 05 सितंबर, 2026 शनिवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए, हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बना ई जा सकती है. 5 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी दिन : शनिवार तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी योग : वज्र नक्षत्र : मृगशीर्ष…
Read Moreराशिफल: सप्ताह के आखिरी दिन किस्मत किसका देगी साथ, इन राशियों को मिल सकती है सफलता की बड़ी सौगात
मेष- 05 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. बोली में मिठास लाएं, इससे विवाद की आशंका दूर होगी. लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है. भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा. दोपहर बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा. इस दौरान आप ऑफिस के काम में कम रुचि लेंगे. आज किसी बात पर इमोशनल बने रहेंगे. रिश्तों की सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य…
Read Moreश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….
रायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यादव समाज का स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है: मंत्री देवांगन मंत्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के…
Read Moreपीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….
रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल के साथ नई आजीविका की राह भी खोल रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी 75 वर्षीय किसान श्री परशुराम गुप्ता ने योजना से मिली राशि की बचत कर गौ-पालन शुरू किया और आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं। वर्ष 2020 में श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की किस्तों को बचाकर करीब 10 हजार रुपये की पूंजी जुटाई। इसी राशि से उन्होंने पहली गाय खरीदी…
Read Moreरायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….
रायगढ़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजोन, पुल, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, नालंदा परिसर, खेल एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के…
Read Moreजल संरक्षण को लेकर एनडीए शासित राज्यों में अब हर राज्य का अपना ‘कैच द रेन’ प्लान बनाने का सुझाव दिया गया
जल संरक्षण को लेकर एनडीए शासित राज्यों में अब हर राज्य का अपना ‘कैच द रेन’ प्लान बनाने का सुझाव दिया गया है। जल संरचनाओं की मैपिंग, हर तीन महीने में मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए स्टेट वाटर अवार्ड्स शुरू करने का प्रस्ताव भी सामने आया है भाजपा शासित राज्यों की दो दिवसीय ‘जल मंथन’ कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सफल प्रयोगों का आदान-प्रदान जल संरक्षण अभियान को…
Read Moreजन्माष्टमी की तैयारी के बीच हुआ बड़ा हादसा, मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक; अस्पताल में भर्ती
बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी एक युवक के लिए भारी पड़ गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक में मटकी बांधते समय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मटकी बांधते समय तार से टकराया बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए राजीव…
Read More