रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की कथित अवैध कटाई, भंडारण और अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग और रायगढ़ पुलिस की जांच में सामने आया कि ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर वन क्षेत्रों से लकड़ियां कटवाई जाती थीं और बाद में उन्हें एक गोदाम में जमा कर दूसरे राज्यों में भेजा जाता था।मामले में पुलिस ने रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं वाहन मालिक भरत…
Read MoreMonth: September 2026
तीन साल से एक ही कुर्सी पर जमे अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सरकार के नए आदेश से विभागों में हलचल तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी विभागों में लंबे समय से एक ही जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश जारी कर हर तीन वर्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से कार्य-पटल बदलने को कहा है।यह आदेश 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इसके दायरे में विभागाध्यक्ष कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य अधीनस्थ सरकारी कार्यालय शामिल हैं। लंबे समय से एक ही काम करने वालों पर फोकस शासन के मुताबिक…
Read Moreसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, सहकारी बैंक और समितियों में 1360 पदों का रास्ता साफ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सहकारिता विभाग ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में कुल 1360 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है।स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अलग-अलग संवर्ग के 198 पद शामिल हैं। वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1162 पद भरे जाएंगे। इनमें 596 पद सीधी भर्ती और…
Read Moreगरीबों के पक्के घर का सपना कैसे फंस गया भ्रष्टाचार में, बीजापुर के बोड़गा में 124 आवासों की राशि पर उठे गंभीर सवाल
बस्तर : संभाग के बीजापुर जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भैरमगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत इतामपार के आश्रित ग्राम बोड़गा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्वीकृत आवासों के नाम पर सरकारी राशि तो निकाली गई, लेकिन कई हितग्राहियों को उनके हिस्से की रकम नहीं मिली और मकान भी तैयार नहीं हुए।ग्रामीणों के मुताबिक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 124 से अधिक मकान स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि पंचायत सचिव कोमल निषाद ने हितग्राहियों के खातों से पहली…
Read Moreउम्र के दस्तावेजों ने खोल दी पोल, बंगाल के युवा क्रिकेटर पर BCCI की कड़ी कार्रवाई; जानिए कैसे सामने आया पूरा मामला
Rohit Yadav: भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी कथित गड़बड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकेटर के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच में अलग-अलग जन्म वर्ष दर्ज होने की बात सामने आई है।रोहित यादव के नाम पर तीन अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है। इन दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज बताई गई है। मामला सामने आने के बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भी उन्हें अपनी जूनियर टीमों…
Read Moreतीन थप्पड़ों का बदला बना जानलेवा, 16 साल के नाबालिग ने रेलवे सुपरवाइजर की हत्या कर मचाई सनसनी
बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद और कथित पिटाई से नाराज नाबालिग ने बदला लेने के लिए वारदात की योजना बनाई। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी का है, जहां पानी टंकी के पास रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े सुपरवाइजर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप…
Read Moreरायपुर में लोक वाद्यों की गूंज ने जगाई सांस्कृतिक विरासत की याद, ‘रंग तरंग’ के मंच पर कलाकारों ने बांधा समां
रायपुर : आयोजित ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के नाम रहा। मांदरी और ढोलक की पारंपरिक थाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लोक वाद्यों से निकली मधुर धुनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंग दिया।कलाकारों ने अपनी कला के जरिए प्रदेश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की ऐसी झलक पेश की, जिसने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। पारंपरिक ताल और लय पर हुई प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने कलाकारों का तालियों के साथ…
Read Moreआरंग के किसानों के लिए खुला समृद्धि का रास्ता, 13.43 करोड़ की सिंचाई योजनाओं से 251 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी
आरंग : किसानों की लंबे समय से चली आ रही सिंचाई संबंधी मांग को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जल संसाधन विभाग ने क्षेत्र की तीन प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 1,343.76 लाख रुपये यानी 13.43 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद आरंग विकासखंड में 251 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।इन योजनाओं को स्वीकृति दिलाने में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों…
Read Moreधान से आगे बढ़कर फूलों की खेती ने बदली किसान की तस्वीर, 55 हजार खर्च कर 3.41 लाख का शुद्ध मुनाफा
रायगढ़ : लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोड़केल निवासी किसान आनंद राम सिदार ने पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़ते हुए गेंदा फूल की खेती को अपनाया। उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और एनएचएम की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपनी सिंचित जमीन के एक हिस्से में फूलों की खेती शुरू की। परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर रहा और किसान को करीब 3.41 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। धान से सीमित आमदनी, फूलों की खेती से बढ़ा मुनाफा आनंद राम पहले 0.400 हेक्टेयर जमीन…
Read Moreरायगढ़ में स्क्रैप चोरी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, रायपुर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी अजीज खान
रायगढ़ : जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी करने के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजीज खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे रायपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत की गई। मामले की जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस काफी समय से अजीज खान की तलाश कर रही थी।…
Read More