पंचांग : आज 17 सितंबर, 2026 गुरुवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक है. जमीन-जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. 17 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष षष्ठी दिन : गुरुवार तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी योग : विष्कुंभ नक्षत्र : अनुराधा करण : तैतिल चंद्र राशि : वृश्चिक सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 06:06:00 AM सूर्यास्त : 06:24:00 PM चंद्रोदय…
Read MoreMonth: September 2026
राशिफल: आज किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते? जानें धन, नौकरी, कारोबार और रिश्तों से जुड़ा पूरा भविष्यफल
मेष- चंद्रमा आज 16 सितंबर, 2026 बुधवार को तुला राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोपहर बाद आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा. नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं. खर्च अधिक होगा. नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने या घूमने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा. वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें. वृषभ- चंद्रमा आज…
Read Moreझीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद आया फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड; मुख्यमंत्री साय ने कहा- पीड़ितों को मिला न्याय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को जगदलपुर की एनआईए विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था। करीब 13 साल पुराने इस मामले में अदालत के फैसले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए झीरम हमले में मारे गए नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 5 सितंबर को जगदलपुर की विशेष अदालत द्वारा झीरम घाटी हमले से संबंधित…
Read Moreस्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका
00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया शुभारंभ रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आज औपचारिक उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह के विशेष अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष पुस्तिका-2026 के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया। यह प्रकाशन छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया, उपलब्धियों, नवाचारों और चुनावी व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्थानीय…
Read Moreसेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान
00 शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान-2026 आयोजित किया जाएगा। सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर आयोजित यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। अभियान…
Read Moreबस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
गांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से वित्तीय समावेशन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एचडीएफसी बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाओं के 25 वर्ष पूर्ण किए…
Read Moreगरीबी से जूझ रही 14 महिलाओं ने बनाया समूह, सावित्री ने मशरूम और दुग्ध उत्पादन से बदली परिवार की तस्वीर; 85 हजार से 2.38 लाख पहुंची सालाना आय
महासमुंद। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें रोजगार और आमदनी के साधन उपलब्ध कराने की कोशिश अब कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदल रही है। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पलसाभाड़ी की सावित्री पटेल की कहानी भी इसी बदलाव को सामने रखती है। कभी सीमित आमदनी में परिवार चलाने वाली सावित्री ने स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद मशरूम उत्पादन, गाय पालन और दुग्ध व्यवसाय को अपनी आजीविका का आधार बनाया। इन प्रयासों से उनके परिवार की वार्षिक आय करीब 85 हजार रुपए से बढ़कर…
Read Moreखंडवा में 17 सितंबर को एक साथ जलेंगे 5 लाख दीप, गांव से शहर तक होगा रोशनी का आयोजन; रक्तदान और दिव्यांगों को उपकरण भी मिलेंगे
खंडवा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर खंडवा जिले में 17 सितंबर से सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के पहले दिन जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 7 बजे शहरों से लेकर गांवों तक एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए करीब 5 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने जिले के 27 प्रमुख स्थलों को भी विशेष रूप से चिन्हित किया है, जहां सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन होगा। सेवा-संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान…
Read Moreछत्तीसगढ़ सशस्त्र बल आरक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 400 से ज्यादा प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता खुला
रायपुर. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक भर्ती से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। शीर्ष अदालत ने राज्य शासन की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही पहले दिए गए आदेश के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का रास्ता साफ हो गया है।भर्ती परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 400 से अधिक अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में रखे गए थे। नियुक्ति की मांग…
Read Moreमहतारी वंदन योजना में बिलासपुर में बड़ा खुलासा, 4.17 लाख महिलाओं की जांच में 542 अपात्र मिलीं; 30 लाख की वसूली
बिलासपुर. महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही महिलाओं की पात्रता को लेकर बिलासपुर जिले में सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान योजना का लाभ लेने वाली 542 महिलाएं निर्धारित पात्रता शर्तों पर खरी नहीं उतरीं। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन हितग्राहियों से अब तक करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस वसूल की है। विभाग के मुताबिक दस्तावेजों की जांच और वसूली की प्रक्रिया अभी जारी है।महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने एक…
Read More