नई दिल्ली: UPI पेमेंट को लेकर सामने आए नए नियमों ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था और उसके संभावित असर को लेकर बहस छेड़ दी है। इसी बीच BharatPe के पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने UPI पर संभावित शुल्क को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। एक टीवी डिबेट में उन्होंने कहा कि UPI जैसी व्यवस्था को सरल और कम लागत वाली बनाए रखना जरूरी है। ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क को लेकर चर्चा 14 सितंबर को जारी नियमों के बाद ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर…
Read MoreMonth: September 2026
40 साल बाद खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व, 1 नवंबर से पर्यटकों को मिलेगा जंगल और वन्यजीवों का रोमांच
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व करीब चार दशक बाद एक बार फिर आम पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। सुरक्षा कारणों और नक्सल प्रभाव के चलते लंबे समय से बंद रहे इस क्षेत्र में अब पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। वन विभाग के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से पर्यटकों को रिजर्व क्षेत्र में सफारी की सुविधा मिल सकती है। करीब 40 साल से पर्यटकों की पहुंच से दूर था इलाका इंद्रावती टाइगर रिजर्व वर्ष 1980 के दशक के मध्य से…
Read MoreCG Transfer: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
रायपुर: राज्य शासन ने तीन राप्रसे अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीनों ही मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। लंबे समय से जीएडी पुल में इंतजार रह मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है।
Read More17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, केदार कश्यप बोले- बस्तर के अंतिम गांव तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
रायपुर/जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधियों में भागीदारी करेंगे। केदार कश्यप ने सेवा गतिविधियों को बताया अभियान का प्रमुख हिस्सा केदार कश्यप के मुताबिक अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और जरूरतमंद लोगों की सहायता…
Read MoreCG Constable Recruitment: 2017 की 2259 पदों वाली भर्ती में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
CG Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ में साल 2017 की पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका यानी SLP खारिज कर दी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस आदेश को लागू करने का रास्ता खुल गया है, जिसमें वैध प्रतीक्षा सूची से रिक्त पदों को भरने की बात कही गई थी। इस फैसले से लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 400 से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद…
Read MoreJhiram Ghati Case: 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आज सजा का ऐलान, 10 दोषियों पर NIA कोर्ट के फैसले पर टिकी नजर
Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में आज यानी 16 सितंबर 2026 को सजा का ऐलान होना है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 5 सितंबर को मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब अदालत इन दोषियों को कितनी सजा दी जाएगी, इसका फैसला सुनाएगी।इस मामले की न्यायिक प्रक्रिया करीब 13 साल से चल रही है। 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए नक्सली हमले में…
Read MoreBilaspur GST Raid: 6 कारोबारियों के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी से मचा हड़कंप
Bilaspur GST Raid: बिलासपुर और मुंगेली में टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने दोनों जिलों में 6 कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच की। कार्रवाई के दायरे में मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र के तीन कारोबारी शामिल बताए गए हैं। जांच के दौरान टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं की पड़ताल की गई। होटल और कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची टीम जानकारी के मुताबिक, मुंगेली में टैक्स चोरी और कच्चे बिल से जुड़ी शिकायतों के…
Read Moreरावतपुरा फेस-2 में निगम की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा पास कराए बने मकानों पर चला बुलडोजर; 40 को मिला था नोटिस
रायपुर : अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में निगम की टीम करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ पहुंची और बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाए गए मकानों पर कार्रवाई शुरू की। मौके पर निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। 40 मकान मालिकों को पहले दिया गया था नोटिस जानकारी के अनुसार, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों के निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इन मकानों के संबंध में आरोप…
Read MoreRajnandgaon E-Scooter Fire: चार्जिंग के बाद बाहर निकाली ई-स्कूटी तो अचानक उठने लगा धुआं, 10 मिनट में जलकर हुई खाक
Rajnandgaon E-Scooter Fire: राजनांदगांव में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कमल टॉकीज चौक के पास चार्जिंग के बाद ई-स्कूटर को बाहर निकालते ही उसमें अचानक आवाज आने लगी और कुछ ही देर में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं तेज आग में बदल गया और करीब 10 मिनट के भीतर पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। चार्जिंग पूरी होने के बाद सामने आई…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 24 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 108 पहुंची
छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 नए मरीजों की पहचान हुई है। नए मामलों के बाद राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 87 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 21 संक्रमितों का इलाज घर पर चल रहा है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में राजधानी रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे है। मंगलवार को यहां 8…
Read More