छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल

बिलासपुर : से जुड़ी रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर ने नागपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे के अनुसार, यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य की बेहतर रेल सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नागपुर मंडल के अंतर्गत बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) पर बॉक्स पुशिंग कार्य किया जाना है।…

Read More