अमित जोगी ने AIIMS रायपुर निदेशक से की मुलाकात, क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. अशोक जिंदल से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर अमित जोगी ने क्रिसमस के पावन पर्व पर घर का बना केक भेंट कर उन्हें क्रिसमस और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा नेतृत्व और छत्तीसगढ़ की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अमित जोगी ने डॉ. अशोक जिंदल के प्रेरक जीवन-सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका अनुभव सियाचिन के…

Read More