बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। यह सफलता उस समय मिली जब जवान जंगल क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण की कार्रवाई कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल बीजापुर के करेगुट्टा क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए।…
Read More