रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में पार्टी की ओर से एक मजबूत और अनुभवी चेहरा हैं। उन्होंने वर्षों तक संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम किया है।…
Read More