नारायणपुर में मुख्यमंत्री ने किया इको-फ्रेंडली घोटुल का निरीक्षण

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के गढ़बेंगाल में निर्मित इको-फ्रेंडली घोटुल का निरीक्षण किया और वहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह घोटुल बस्तर की गौरवशाली आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की “बस्तर राइजिंग” योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने घोटुल परिसर में सांस्कृतिक मंच, दर्शक व्यवस्था, पारंपरिक सजावट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान…

Read More