महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 फरवरी को गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा। महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। राजिम महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित छत्तीसगढ़ का प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में…

Read More