रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल जब्त

Raipur Urla Police Action: कमिश्नरेट पुलिस के नॉर्थ जोन में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना उरला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करने और चोरी के मोबाइल फोन रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम सिंघानिया चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस…

Read More