जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4 मार्च तक यह अभियान अपने 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है और कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कुल 40 विशेष खोज दल गठित किए हैं, जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल…
Read More