IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2026: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बीसीसीआई ने टाटा आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा और फिलहाल 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी पिछले सीजन की विनर है, इसलिए उन्हें पहला मैच अपने होम ग्राउन्ड में खेलने का मौका मिला है. इस रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल के नए सीजन का रोमांच शुरू हो जाएगा, जहां फैंस को हर दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे.

मुंबई-कोलकाता के बीच होगी दूसरी भिड़ंत

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक माने जाते हैं, ऐसे में फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है.

देखें पूरा शेड्यूल

तारीख मैच वेन्यू
28/03/2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरू
29/03/2026 मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
30/03/2026 राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
31/03/2026 पंजाब किंग्स vs गुजरारत टाइटंस मुल्लांपुर
01/04/2026 लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
02/04/2026 कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
03/04/2026 चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
04/04/2026 दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
04/04/2026 गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
05/04/2026 सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
05/04/2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरू
06/04/2026 कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
07/04/2026 राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
08/04/2026 दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
09/04/2026 कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
10/04/2026 राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
11/04/2026 पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
11/04/2026 चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
12/04/2026 लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
12/04/2026 मुंबई इंडियंस vs रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

Related posts

Leave a Comment