IPL 2026: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बीसीसीआई ने टाटा आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा और फिलहाल 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी पिछले सीजन की विनर है, इसलिए उन्हें पहला मैच अपने होम ग्राउन्ड में खेलने का मौका मिला है. इस रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल के नए सीजन का रोमांच शुरू हो जाएगा, जहां फैंस को हर दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे.
मुंबई-कोलकाता के बीच होगी दूसरी भिड़ंत
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक माने जाते हैं, ऐसे में फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है.