मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, बुधनी से रमाकांत भार्गव लड़ेंगे चुनाव

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, बुधनी से रमाकांत भार्गव लड़ेंगे चुनाव

MP By-Election भाजपा ने मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सीट बुधनी के लिए रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं विजयपुर सीट से रामनिवास रावत चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी हैं। 2019 में विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं। मार्कफेड अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं रामनिवास रावत 6 बार विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले कॉंग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जुलाई में हुए एमपी कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

13 नवंबर को होगी वोटिंग (MP Upchunav 2024) 

बुधनी और विजयपुर विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को आयोजित होंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो चुके हैं। प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन करवा सकते हैँ। 30 अक्टूबर तक नामों को वापस लिया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment