रायपुर 13 फरवरी 2025। महाकुंभ स्नान के लिए मुख्यमंत्री, विधायक व सांसदों का दल रवाना हो गया। आज दोपहर सभी कुंभ स्नान करेंगे। महाकुंभ में स्नान को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, छग का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक सभी प्रयागराज जा रहे है। संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान यूपी के योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।
वहीं सीएम विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने कहा कि प्रयागराज की भूमि का वंदन करने जा रहे हैं। नई एनर्जी के साथ छग वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि, सीएम साहब के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। छग की जनता से जो मुख्यमंत्री मिलते रहते है रात के 2 बजे तक उनकी एनर्जी बनी रहे।छत्तीसगढ़ की जनता से उनका मिलना कायम रहे। आपको बता दें कि, महाकुम्भ में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री एवं विधायक स्नान करेंगे।
महाकुंभ स्नान: मुख्यमंत्री बोले, संगम में डुबकी लगाकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की करेंगे कामना, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी बोली…
