महापौर अलका बाघमार की विजय जुलूस रैली आज

महापौर अलका बाघमार की विजय जुलूस रैली आज

दुर्ग, शहर के नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ऐतिहासिक जीत के पश्चात दुर्ग शहर के मुख्य मार्ग से दिनांक 17 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे से विजय जुलूस रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकली जाएगी | आयोजित विजय जुलूस रैली में दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेता सहित रैली मार्ग से गुजरने के दौरान वार्डों के विजयी पार्षद भी सम्मिलित रहेंगे।
आयोजित विजय जुलुस रैली के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता जनार्दन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी को महापौर में ऐतिहासिक लीड के साथ जीत दिलाई या रिकॉर्ड ना भूतों ना भविष्यति नहीं टूटने वाला वहीं पहली बार इतनी अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद चुनकर आए हैं मैं दुर्ग की जनता जनार्दन का हृदय से आभार और साधुवाद ज्ञापित करता हूं।
आयोजित होने वाली विजय जुलूस रैली दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी जो पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कंपलेक्स, पोलसाय पारा, तकिया पारा, होटल मान चौक, कंकालिन मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक ,शिवपारा, गवली पारा, गांधी चौक ,जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय में जाकर संपन्न होंगी आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment