रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्भीक पत्रकार,प्रबुद्ध लेखक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की 26 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में विद्यार्थी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का प्रयास किया। उन्होंने कई पत्रिकाओं में लेखन,संपादन करने के साथ स्वयं का हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रताप भी शुरू किया। उन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यार्थी जी को उनकी देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Related posts
-
नगर निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, हत्या या फिर….जांच में जुटी पुलिस…
दुर्ग। भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32... -
Breaking छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व IAS अनिल टुटेजा के घर CBI ने दी दबिश, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही मंजूर की थी जमानत …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से... -
16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
कोरबा। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत बसंत ने जिले...