मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान, परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी

रायपुर, 23 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई  विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने…

Read More

साजा विधायक ईश्वर साहू ने सहपरिवार अपने गृह ग्राम बिरनपुर में किया मतदान, ग्रामवासियों से अधिक स्व अधिक मतदान की अपील

साजा: साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण मे अपने गृह ग्राम बिरनपुर में सहपरिवार मतदान केंद्र क्रमांक 99 मे पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।मतदान के बाद विधायक ईश्वर साहू ने कहा, मतदान हमारे लोकतांत्रिक अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। हर एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और हमें अपने भविष्य के नेतृत्व को चुनने…

Read More

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर, छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ इस बार ‘एचीवर’ की श्रेणी में

रायपुर 23 फरवरी 2025।  नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सूचकांक के मामले ऊंची छलांग लगाई है। बेहतर स्वास्थ्य सूचकांक के शीर्ष राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर आया है। राजकोषीय स्वास्थ्य मूल्यांकन कर नीति आयोग द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 2022-23 की रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर रहा। पांच अलग-अलग सूचकांकों के आधार पर जारी रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने 55.2 अंक प्राप्त किए। भारत में राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य के बारे में समझ विकसित करने के लिए नीति आयोग द्वारा यह पहल…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की शाही शादी में हुए शामिल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सहित भाजपा के कई दिग्गज शनिवार को बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की शाही शादी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा और महारानी को बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान सीएम साय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप और महेश कश्यप बस्तर पहुंचे थे।उल्लेखनीय है कि, बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव का विवाह नागौद राजकुमारी भुवनेश्वरी से हुआ। बस्तर से तीन चार्डट प्लेन में राजा की बारात मध्यप्रदेश गई थी। 20…

Read More