जम्मू। उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की,…
Read MoreMonth: April 2025
अमरनाथ यात्रा : यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस साल यात्रा होगी आसान, जानें मिलेगी कौन-सी खास सुविधा
जम्मू। श्री अमरनाथ शुरू होने वाली है जिसके चलते तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रशासन द्वारा श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस साल की अमरनाथ यात्रा में क्या है खास इस साल, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा खास होने वाली है। आपको बता दें कि इस बार रेल मार्ग का विकल्प भी…
Read More21 को कांग्रेस घेरेगी सीएम हाउस, छत्तीसगढ़ की वर्तमान कानून व्यवस्था पर करेंगे हल्ला बोल,पीसीसी चीफ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 21 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करेगी. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्षों तथा रायपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी गई है. कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. इस…
Read Moreनान घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा समेत तीन के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR
रायपुर। नान घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के साथ पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसके बाद अनिल टुटेजा के साथ आलोक शुक्ला के भी घरों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. आरोप है कि लोक सेवकों (अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला) ने अपने पद का दुरुपयोग कर आर्थिक अपराध शाखा/एसीबी, रायपुर में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 9/2015 तथा एनएएन मामले के आधार पर दर्ज प्रवर्तन निदेशालय के मामले में…
Read MoreBJP में बड़ा बदलाव: राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट में फेरबदल का ऐलान, नए चेहरों को मिलेगी जगह?
दिल्ली। भारतीय राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस वीकेंड तक पांच राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंत तक बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की नई दिशा और रणनीति तय करेगा। क्या है पूरी प्रक्रिया? BJP के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव…
Read MoreKorba : चोरी के शक में फैक्ट्री मालिक ने श्रमिकों को दी भंयकर यातनाएं,नाख़ून उखाड़े, दिए बिजली के झटके
कोरबा। कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्ट्री के दो मजदूरों को उनके मालिक ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि…
Read Moreबड़ा फेरबदल : राज्य सरकार ने किए बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है. इनमें से 11 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है. संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है. दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर नियुक्त किया गया. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया. कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया. नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया…
Read Moreईस्टर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की युद्धविराम की घोषणा , यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील
इंटरनेशनल न्यूज़। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। पुतिन ने गेरासिमोव के साथ बैठक में कहा, मानवीय भावना को ध्यान में रखते हुए आज शाम छह बजे से लेकर ईस्टर की मध्यरात्रि तक रूसी…
Read Moreदेश के 26 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि, कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी
दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को रेड अलर्ट की बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ जगह हिमपात भी हुआ। कश्मीर घाटी के गुरेज में भारी बर्फबारी के चलते 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच तेज हवाएं चलीं और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, कोंकण…
Read Moreआज के पेट्रोल-डीजल दाम : शहर के अनुसार जानें लेटेस्ट रेट…हो सकती है बढ़ोतरी या कमी
Petrol Diesel Price Today: आज, 20 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं दी है. हालांकि, कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में मामूली कटौती की थी, लेकिन इसका फायदा आम जनता को ज्यादा महसूस नहीं हो रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें कौन तय करता है: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं.…
Read More