Gold and Silver Rate: सोना और चांदी के दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है. हर सुबह इनके ताजा रेट जारी किए जाते हैं, जिससे लोगों को यह तय करने में आसानी होती है कि सोना कब खरीदना फायदेमंद रहेगा. आज सुबह 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹8,721 प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना ₹9,514 प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर, चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है और इसकी कीमत अब ₹96,900 प्रति किलोग्राम हो गई है. ये दरें बाजार के…
Read MoreDay: May 17, 2025
पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज : वीकेंड ट्रिप के लिए जाने कितना होगा खर्च, चेक करें दाम
Petrol Diesel Price Today: आज 17 मई, शनिवार है और आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे नए दाम अपडेट करती हैं. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो यहां आप अपने शहर के ताजा रेट देख सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं…
Read Moreछत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले निकलेगी तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे अगुवाई रायपुर, 17 मई 2025/ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत 17 मई को प्रदेश भर के प्रत्येक गांव, नगर और पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण स्वयं इस प्रदेशव्यापी यात्रा में सम्मिलित होंगे। सांसद, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायत…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का किया लोकार्पण
राजनांदगांव में 9 करोड़ की लागत से बना है नया भवन रायपुर, 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय मुद्रणालय के नवनिर्मित भवन और वहां की प्रकाशन तथा अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया। राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास; राजस्व न्यायालय का समयबद्ध और नियमित संचालन करें सुनिश्चित
योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है – मुख्यमंत्री सभी पंचायतों में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा रायपुर 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास और जनसेवा के लिए नियमित भ्रमण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास तथा राजस्व न्यायालयों के समयबद्ध संचालन के संबंध में कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का…
Read More17 मई 2025 का पंचांग: जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति का महत्व, करें शुभ कार्यों की शुरुआत
हैदराबाद: आज 17 मई, 2025 शनिवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. पंचमी तिथि आज पूरी रात है. विक्रम संवत : 2081 मास : ज्येष्ठ पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी दिन : शनिवार तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी योग : साध्य नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा करण : कौलव चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : वृषभ सूर्योदय : सुबह 05:57 बजे सूर्यास्त…
Read Moreआज का राशिफल: शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें और जानें क्या है लकी रंग और नंबर
मेष: आज चंद्रमा की स्थिति 17 मई, 2025 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप सभी कार्य अच्छी तरह से पूरी कर सकेंगे, परंतु आप जिस तरह काम कर रहे हैं, ऐसा भी हो सकता है कि वह तरीका गलत हो. आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है. स्वभाव की उग्रता पर अंकुश रखना पड़ेगा. आपके उग्र स्वभाव के कारण कार्यस्थल या परिवार में किसी का मन दु:ख सकता है. दोपहर…
Read More