तेज प्रताप यादव आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित, लालू यादव ने कहा– पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ आचरण

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह फैसला खुद पार्टी प्रमुख और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया। उन्होंने साफ कहा कि तेज प्रताप का आचरण पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। लालू यादव ने पोस्ट में लिखा, “ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे मूल्यों के खिलाफ है। इसलिए उसे पार्टी और परिवार, दोनों से दूर करता हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट…

Read More

रायपुर में जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में 24 मई को हुई महिला हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वार्ड नंबर 13 में रहने वाली पद्मा यादव की हत्या जादू-टोना के शक में उसके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों को संदेह था कि पद्मा नींबू-मिर्ची फेंककर जादू-टोना करती है, जिससे उनके घरों में अशुभ घटनाएं हो रही थीं, यहां तक कि पत्नियों के गर्भपात हो गए। इसके चलते उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा…

Read More

मंत्री टंक राम वर्मा का गरियाबंद दौरा आज, विकास कार्यों का लोकार्पण और जनसंवाद के बाद रायपुर में करेंगे क्रिकेट लीग का शुभारंभ

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा आज गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया जाएगा। मंत्री वर्मा सुबह 10:30 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे नगर रायपुर से हाईस्कूल भवन ग्राम विजली, फिंगेश्वर (गरियाबंद) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:45 बजे हाईस्कूल भवन में “सूचना संप्रेषण भवन” का लोकार्पण एवं जनसमुदाय के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:15 बजे ग्राम विजली…

Read More

छत्तीसगढ़ बना आयुष्मान वय-वंदना कार्ड में देश का अग्रणी राज्य, 70 वर्ष से अधिक उम्र के 3.60 लाख वरिष्ठ नागरिकों को मिला मुफ्त इलाज का लाभ

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बन चुके हैं। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुँच…

Read More

सोना-चांदी के आज के भाव: जानें 26 मई को आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

सोमवार, 26 मई 2025 को देशभर में सोना और चांदी के दाम में स्थिरता बनी रही है, लेकिन बाजार की निगाहें अब भी वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग पर टिकी हुई हैं। डॉलर की मजबूती, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों के रुझान की वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। सोना:पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना अब ₹98,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा चुका है। मई माह में अब तक सोने में लगभग 2.5%…

Read More

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी: जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

हर दिन की तरह आज यानी 26 मई 2025 को भी पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियां सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें अपडेट करती हैं, जो देशभर के सभी शहरों में लागू होती हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर दर्ज की गई है। भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट कई आर्थिक और वैश्विक फैक्टर्स पर आधारित होते हैं। इन कीमतों को सेंट्रल अथॉरिटी नियंत्रित करती है और सभी डीलर्स को इन…

Read More

आज का पंचांग : आज के दिन करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद!

हैदराबाद: आज 26 मई, 2025 सोमवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. आज वट सावित्री व्रत है. आज दर्श अमावस्या भी है. चतुर्दशी तिथि दोपहर 12.11 बजे तक ही है. 26 मई का पंचांग विक्रम संवत : 2081 मास : ज्येष्ठ पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी दिन : सोमवार तिथि…

Read More

आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, पढ़ें और जानें!

मेष- चंद्रमा आज 26 मई, 2025 सोमवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी. स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. बाहर खाना-पीना नहीं करें. इस दौरान आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा. धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में…

Read More

बेमेतरा थाने से बलात्कार आरोपी फरार, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से आई एक चौंकाने वाली खबर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थानखम्हरिया थाने में बंद बलात्कार का आरोपी देवेंद्र यादव शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस गंभीर लापरवाही के बाद एसपी रामकृष्ण साहू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानखम्हरिया टीआई समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र यादव ने हथकड़ी से हाथ निकाला और थाने की छत से छज्जे के सहारे नीचे उतरते हुए फरार हो गया। उसने अंधेरे…

Read More

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को अब पढ़ाई जाएगी गीता, संस्कृति और ज्योतिष

छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम बदलाव अब छात्रों को सिर्फ तकनीकी विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सांस्कृतिक रूप से सजग नागरिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सत्र 2025-26 से राज्य के 28 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक नया पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, जिसमें श्रीमद्भगवत गीता, भारतीय संविधान, संस्कृति, खगोल विज्ञान और ज्योतिष जैसे विषय अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत किया गया है। जहां पिछले साल यह नीति उच्च शिक्षा में लागू हुई थी, वहीं अब इसे तकनीकी शिक्षा में…

Read More