हाईवे पर स्टंटबाजी और गुंडागर्दी से नाराज हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

बिलासपुर : में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच—मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु—ने राज्य में लगातार बढ़ रही स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और नेशनल हाईवे पर होने वाले बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट स्टंटबाजी मामला सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता को भी उजागर करता है। बेंच ने टिप्पणी की कि अमीर और प्रभावशाली लोग ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों में सिमटकर रह गई हैं। कोर्ट ने…

Read More

राजनांदगांव में हाईवे ढाबा विवाद: चाकू और हॉकी स्टिक लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : ढाबा विवाद ने सोमवार शाम अचानक तूल पकड़ लिया, जब हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे में चार युवकों ने चाकू और हॉकी स्टिक लहराकर हंगामा कर दिया। घटना उस समय हुई जब कुछ युवक, प्रार्थी के भाई को फोन पर गाली देने की बात को लेकर ढाबे पर पहुंचे और वहां विवाद खड़ा कर दिया। राजनांदगांव ढाबा विवाद की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस तुरंत हरकत में आई। प्रार्थी ने सोमनी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दुर्ग निवासी…

Read More

साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सीएम विष्णु देव साय ने जनता के समर्थन के लिए जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार दो वर्ष पूरे कर चुकी है, और इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज मंत्रिमंडल के सहयोगियों और कैबिनेट मंत्रियों ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर 2023 का दिन ऐतिहासिक था, जब छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व जनसमर्थन दिया था। सीएम साय ने कहा कि प्रदेशवासियों द्वारा दिया गया यह…

Read More

सरगुजा की दो लड़कियों की मानव तस्करी: उज्जैन में बेचा, एक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दो लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। सरगुजा मानव तस्करी के इस मामले में पुलिस ने एक युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी लड़की की तलाश अभी भी जारी है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां से दोनों युवतियों को मानव तस्करों ने मोटी तनख्वाह वाली नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। जानकारी के अनुसार, जिनमें से एक युवती को उज्जैन में पहुंचने के बाद…

Read More

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: भैरमगढ़ में बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने की आशंका

बीजापुर। जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजापुर मुठभेड़ के दौरान पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इस टकराव में कुछ बड़े नक्सली नेताओं की मौत हो सकती है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, भैरमगढ़ के घने जंगलों में पुलिस की सर्चिंग टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इलाके में…

Read More

 साय कैबिनेट ने लिए 4 ऐतिहासिक निर्णय…जानें कौन से बड़े काम होंगे पूरे और किन्हें मिलेगा सीधा फायदा?

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। Chhattisgarh Cabinet Decisions में सबसे बड़ा निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली बिल रियायत से जुड़ा है। सरकार ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) को और अधिक लाभकारी बनाते हुए 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक 50% बिजली बिल छूट देने का फैसला किया है। यह राहत 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगी। 200 से 400 यूनिट बिजली उपयोग…

Read More

‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव

  रायपुर, / राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और आगामी रोडमैप की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण सबसे बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों में महतारी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है। छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समाज को यह समझने का अवसर देता है कि दिव्यांगजन किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज वही है जो सभी को बराबरी के अवसर प्रदान करे और किसी भी व्यक्ति को उसकी शारीरिक सीमाओं के कारण पीछे नहीं रहने दे।…

Read More

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती सामुदायिक भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण सांस्कृतिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री…

Read More

पारदर्शी व्यवस्था से खुशहाल किसान—3100 रुपये समर्थन मूल्य से नंद कुमार ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार

  रायपुर,0/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही पारदर्शी और किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर संतोष और भरोसे की नई चमक ला दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दौरान नारायणपुर जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में बारदाना, छाया, पेयजल, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। खरीदी प्रक्रिया को ज्यादा सहज और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे…

Read More