CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के धान किसानों के लिए जरूरी खबर है. अलग-अलग कारणों की वजह से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन नहीं करा पाने वाले किसान 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समिति एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा के लिए सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही कैरीफॉरवर्ड, डूबान-वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया…
Read MoreDay: December 10, 2025
आधी रात पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर अरेस्ट…पुलिस ने ट्रेन से उतारा…जानें आखिर क्यों इस पूर्व अधिकारी को देवरिया ले जाया गया?
Amitabh Thakur Arrested: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी तीन माह पुराने देवरिया में भूमि आवंटन संबंधी मामले में हुई है. गिरफ्तारी की सूचना उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को लखनऊ के तालकटोरा थाना प्रभारी ने दी है. इस मामले में लखनऊ पुलिस ने नूतन को भी आरोपी बनाया है. जानकारी के अनुसार, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में शाहजहांपुर जंक्शन पर रात करीब…
Read More1.5 करोड़ के इनामी 15 नक्सलियों ने डाला हथियार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी जीत…क्या खत्म होने वाला है नक्सलवाद का अध्याय
Naxal Surrender: एक बार फिर नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ के इनामी 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन पर 82 लाख रुपए का इनाम था. वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन चारों नक्सलियों पर 23 लाख रुपए का इनाम था. 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर…
Read MoreIAS संतोष वर्मा विवाद…वायरल वीडियो और विवादित बयान
IAS Santosh Verma: IAS संतोष वर्मा, जो किसान कल्याण और कृषि विभाग में उपसचिव हैं, हाल ही में विवादों में घिरे हुए हैं। पहले उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था और अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं, “कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।” सोशल मीडिया वीडियो वायरल वीडियो में IAS संतोष वर्मा कह रहे हैं कि तुम कितने संतोष वर्मा को मारोगे, कितने जलाओगे, कितने निगल जाओगे। हर घर से एक…
Read Moreइंडिगो संकट: दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और DGCA से कड़े सवाल किए
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट को गंभीर मानते हुए सरकार और DGCA से सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ फंसे हुए यात्रियों की समस्या नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाला मुद्दा है। कोर्ट ने हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के मुआवजे के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण मांगा। सरकार और DGCA से पूछे गए सवाल कोर्ट ने पूछा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन हैं और टिकट कीमतों में असामान्य वृद्धि क्यों हुई। सरकार ने बताया कि FDTL…
Read Moreमहाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव! अब नहीं चढ़ा सकेंगे बड़ी फूल-मालाएं, नई गाइडलाइन जारी
Ujjain News: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए लगातार नए नियम लागू किए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद अब मंदिर में फूल-मालाओं के चढ़ावे को लेकर नया नियम लागू किया गया है. समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि भारी और बड़ी फूल-मालाएं गर्भगृह में अव्यवस्था पैदा कर रही हैं. इसी के आधार पर अब महाकाल मंदिर में बड़ी और विशाल फूल-मालाएं चढ़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी. लंबे समय से…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
1. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है। मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों के अच्छे आचरण तथा नक्सलवाद उन्मूलन में दिए…
Read Moreपीरियड्स की बीमारी छिपाकर हुई शादी, कोर्ट ने दिया तलाक का आदेश; जानें ऐसे मामलों में आपके अधिकार और कानूनी प्रक्रिया
बिलासपुर। पीरियड्स की बीमारी छिपाकर शादी करने के आरोपों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही मानते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद इतने गहरे हो चुके हैं कि वैवाहिक संबंध का सामान्य स्थिति में लौटना संभव नहीं है। मामले के अनुसार, कबीरधाम जिले के दंपती की शादी 5 जून 2015 को हिंदू रीति से हुई थी। शुरुआत के दो महीने सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही विवाद शुरू हो गए। पति का आरोप…
Read Moreदुर्ग में प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी सप्लाई चेन का भंडाफोड़, तीन और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई और बिक्री के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई तेज कर रही है। इसी सिलसिले में मोहन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही सात आरोपी पकड़े जा चुके थे, जिसके बाद अब कुल 10 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को मोहन नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि…
Read Moreरायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान आशंका
रायपुर : के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फेज-2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज नामक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैलती गई कि देखते ही देखते फैक्ट्री का कच्चा माल, स्पंज, फोम और कई मशीनें आग की चपेट में आ गईं। फायर से उठता काला, घना धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग हरकत में…
Read More