राजनांदगांव : जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन खास है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव में बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिल सकता है। प्लेसमेंट कैंप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) राजनांदगांव द्वारा बीमा सखी के 20 पद, आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट दुर्ग द्वारा ऑफिस असिस्टेंट के…
Read MoreDay: December 10, 2025
दिल दहलाने वाली वारदात…शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया
दुर्ग : जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शादीशुदा युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों पिछले कुछ वर्षों से केटरिंग का काम साथ कर रहे थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। संबंध गहराने के बाद जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक उससे छुटकारा पाने के लिए खौफनाक कदम उठाने पर उतारू हो गया। घटना उतई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय बांधे (24) और उर्मिला निषाद…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए बड़ा कदम, CM साय की मौजूदगी में ‘रक्षक पाठ्यक्रम’ हेतु एमओयू साइन
रायपुर : में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के बीच “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह विशेष पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार माना जा रहा है, जो युवाओं को बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों की समझ के लिए तैयार करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को…
Read Moreजगदलपुर में आज यात्री ट्रेनें बंद, कोरापुट बना अंतिम स्टेशन; कई ट्रेनों का रूट बदला
जगदलपुर : में आज यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पूरे दिन के लिए सभी यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेलवे लाइन पर जगदलपुर से कुम्हार साडरा के बीच सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस कारण आज जगदलपुर और दंतेवाड़ा की ओर कोई भी यात्री ट्रेन नहीं आएगी। वाल्टेयर रेल मंडल के अनुसार, आज के दौरान सभी यात्री ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज कोरापुट रेलवे स्टेशन रहेगा। वहां से आगे की यात्रा रद्द…
Read Moreबड़ा खुलासा : नायब तहसीलदार अवैध धान तस्करी कराते पकड़े गए, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल
कवर्धा : जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को आधी रात पिकअप और मासदा वाहन में भरा अवैध धान सीमावर्ती इलाके से पार कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरी घटना ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत…
Read Moreगाईडलाइन दरों को लेकर फैल रहे भ्रम पर राज्य सरकार ने दी व्यापक स्पष्टता कांकेर सहित पूरे प्रदेश में सरल, वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रणाली लागू
रायपुर, / वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाईडलाइन दरों को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है। शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाईडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है। सरकार ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह गलत भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाईडलाइन दरों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की…
Read Moreछत्तीसगढ़ की गौरवशाली धातुकला को राष्ट्रीय पहचान: ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई रायपुर, /छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धातुकला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रसिद्ध ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन
रायपुर 9 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सदैव आदिवासियों, किसानों…
Read Moreदिल दहला देने वाला हादसा…BDS जवानों के वाहन की भीषण टक्कर, 4 शहीद, 1 घायल…क्या लापरवाही बनी जानलेवा
मध्य प्रदेश के सागर जिले में NH-44 हादसा एक दर्दनाक खबर बनकर सामने आया है। नेशनल हाइवे 44 पर हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना में बम निरोधक दस्ता (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान अपने जरूरी कर्तव्यों को पूरा करके मुरैना से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। यह घटना बांदरी मालथौन के पास तड़के करीब 4 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, जवानों का वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर…
Read More