रायपुर। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है। 19 जनवरी, सोमवार को दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगार युवा इस कैंप में निजी कंपनियों की भर्तियों में सीधे शामिल होकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जांजगीर-चांपा जिले में यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में पेरनियल टेक्नोलॉजी…
Read MoreDay: January 19, 2026
रायपुर में नए सूचना आयुक्तों ने ली पद की शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूचना आयोग में नए नेतृत्व के साथ बदलाव देखने को मिला है। आज राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन और राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल तथा शिरीष चंद्र मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शपथ की प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील ने संपन्न कराई। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे। इस अवसर ने सूचना…
Read Moreकवर्धा में नर्सरी के पास मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
कवर्धा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब लालपुर नर्सरी के पास रविवार शाम एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। कवर्धा हत्या मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए…
Read Moreबार-बार फोन करने पर भड़का पति, पत्नी पर हमला कर तोड़ा हाथ
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से बिलासपुर घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने पहले धारदार हथियार से वार किया और बाद में लकड़ी के बत्ते से पिटाई कर पत्नी का हाथ तोड़ दिया। घायल महिला ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तोरवा के देवरीखुर्द में रहने वाली रेहाना किन्नर (29) ने पुलिस को बताया…
Read Moreरायपुर में IND vs NZ T20 का क्रेज, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया है। रायपुर T20 मैच को लेकर खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिसंबर में हुए एक दिवसीय मुकाबले के दौरान जिस तरह का जोश नजर आया था, उससे कहीं ज्यादा क्रेज इस बार टी-20 मैच को लेकर दिख रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जोड़ी मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। टी-20 प्रारूप में तेज रन,…
Read Moreकच्चे घर से पक्के सपनों तक: फूलबतिया बाई बैगा की बदली ज़िंदगी
कवर्धा। कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के सोनवाही गांव की रहने वाली फूलबतिया बाई बैगा के लिए हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बारिश का पानी—उनका घर कम और चिंता ज्यादा था। लेकिन अब यह डर बीते कल की बात हो चुकी है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके वर्षों पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है। फूलबतिया बाई बैगा बताती हैं कि सीमित आय और संसाधनों की कमी के कारण पक्का…
Read Moreसरसों की खेती से आत्मनिर्भर बनीं बजरहीन बाई गोंड़, बनीं प्रेरणा
रायपुर। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव भी है। छत्तीसगढ़ में किसान अब आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से बेहतर उत्पादन और आय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम बिंदावल की कृषक महिला बजरहीन बाई गोंड़ ने सरसों की खेती से सफलता की नई मिसाल कायम की है। बजरहीन बाई गोंड़ पिछले 30 वर्षों से खेती से जुड़ी हुई हैं और उनके परिवार की आजीविका…
Read MoreGwalior: ग्वालियर में फर्जी आईटी अफसर ने रचाई शादी, 70 लाख रुपये और कार की मांग की, जांच में जुटी पुलिस
Gwalior News: ग्वालियर में फर्जी आईटी अफसर बनकर 20 माह पहले अप्रैल 2024 में एक युवक ने शादी रचाई और शादी में 40 लाख रुपए के बाद भी 70 लाख रुपए और कार की मांग कर युवती को परेशान करने लगा जब युवती ने जानकारी निकाल तो पता चला कि उसकी जिससे शादी हुई है वह कोई आईटी अफसर नहीं है बल्कि फर्जी आईटी अफसर बनकर उसने युवाती से शादी रचाई थी. इस पूरे मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की है. वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर…
Read More23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ, CRPF के 8 हजार जवान होंगे तैनात, धार में प्रशासन अलर्ट
MP News: ‘बसंत पंचमी’ हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे सरस्वती पूजा के तौर भी मनाया जाता है. इस बार ये त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है. मध्य प्रदेश की ‘अयोध्या’ कहे जाने वाले धार में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. जिला प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की है. दोनों पक्षों से प्रशासन बातचीत कर रहा ‘बसंत पंचमी’ और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से प्रशासन हरकत में आ गया है.…
Read Moreनवा रायपुर में सजेगा शब्दों का महाकुंभ, 23 से 25 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन, जुटेंगे देश के दिग्गज साहित्यकार
Raipur: 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ आयोजित किया जा रहा है. साहित्य उत्सव की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी. इसमें देश के दिग्गज साहित्यकार शामिल होंगे. रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम अटल नगर, नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा. जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का एक सुंदर संगम देखने को मिलेगा. इस उत्सव…
Read More