नारायणपुर में आत्मसमर्पित माओवादियों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

नारायणपुर : जिले के हाईस्कूल मैदान में आज आत्मसमर्पित माओवादियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समाज की मुख्यधारा में लौटे चार नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हिंसा और संघर्ष का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटना साहस, समझदारी और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और…

Read More

नारायणपुर में मुख्यमंत्री बस सेवा से बदली तस्वीर, सीएम साय ने किया बस से सफर

छत्तीसगढ़ : के दूरस्थ और सीमांत जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री बस सेवा अब नारायणपुर जिले में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के प्रवास के दौरान कुरूषनार से लगभग 4 किलोमीटर तक ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा कर इस योजना की जमीनी हकीकत को करीब से देखा। मुख्यमंत्री का आम नागरिकों के साथ बस सेवा से सफर करना सरकार की जनोन्मुखी सोच और योजना की विश्वसनीयता को दर्शाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहयात्रियों से…

Read More

सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे महासमुंद को 199 करोड़ की विकास सौगात

महासमुंद : जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री जिले के विकास को नई गति देते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय महासमुंद जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये की लागत से 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपये की लागत से 64 विकास कार्यों का लोकार्पण…

Read More

महासमुंद में सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, CM साय करेंगे उद्घाटन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक सिरपुर महोत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य उद्घाटन 1 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति मुख्य उद्घाटन में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूप…

Read More

दुर्ग में सूदखोरी का बड़ा पर्दाफाश…आरोपी गिरफ्तार, 15% ब्याज पर वसूली रोकी

दुर्ग। जिले में सूदखोरी रोकने के अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी सचिन द्विवेदी (23) को 15 प्रतिशत ब्याज पर अवैध रकम वसूलने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय सूदखोरों में हड़कंप मचा दिया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत और आरोपी का तरीका श्रीमती सुमन टंडन, उम्र 45 वर्ष, निवासी कुम्हारी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र को थोड़ी-थोड़ी रकम उधार दी गई थी, जो कुल 2,55,000 रुपये बनी।…

Read More

नारायणपुर में मुख्यमंत्री ने किया इको-फ्रेंडली घोटुल का निरीक्षण

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के गढ़बेंगाल में निर्मित इको-फ्रेंडली घोटुल का निरीक्षण किया और वहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह घोटुल बस्तर की गौरवशाली आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की “बस्तर राइजिंग” योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने घोटुल परिसर में सांस्कृतिक मंच, दर्शक व्यवस्था, पारंपरिक सजावट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

बालोद। बालोद जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी जागेश्वर गंडावी (21 वर्ष) को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि नाबालिग के साथ यौन अपराधों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। मामला साल 2023 का है, जब आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती कर प्रेम और विवाह का झांसा दिया। इसके बहाने उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया और नवंबर 2023 से लगातार शारीरिक शोषण किया। उस समय पीड़िता नाबालिग थी, जिससे…

Read More

छत्तीसगढ़ में मिड-डे मील विवाद…प्रशासन ने रसोइयों को चेतावनी दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना को लेकर रसोइयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर रसोइयों की अनुपस्थिति के कारण भोजन निर्माण प्रभावित होता है, तो वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना संचालनकर्ता समूहों की जिम्मेदारी होगी। जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी स्कूल में हड़ताल के कारण मिड-डे मील का संचालन प्रभावित होता है, तो सिर्फ रसोइयों को ही नहीं बल्कि संचालनकर्ता समूहों को भी जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसे मामलों…

Read More

520 किलोग्राम गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पकड़ा गया

महासमुंद : पुलिस ने अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोमाखान क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 520 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें थोक खरीददार, खुदरा विक्रेता, परिवहनकर्ता और ओडिशा से सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि नेटवर्क का प्रमुख थोक खरीददार रामदास चंदू सोनवाने,…

Read More