दुर्ग। जिले में सूदखोरी रोकने के अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी सचिन द्विवेदी (23) को 15 प्रतिशत ब्याज पर अवैध रकम वसूलने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय सूदखोरों में हड़कंप मचा दिया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत और आरोपी का तरीका श्रीमती सुमन टंडन, उम्र 45 वर्ष, निवासी कुम्हारी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र को थोड़ी-थोड़ी रकम उधार दी गई थी, जो कुल 2,55,000 रुपये बनी।…
Read More