रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी मैदानी स्तर पर भ्रमण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें सभी फील्ड स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालय में रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल सूरजपुर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की समीक्षा की…
Read MoreDay: January 20, 2026
युवाओं के सपनों को पंख दे रही अरुणोदय कोचिंग,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों से किया संवाद, बताया सफलता का मार्ग
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान डीएमएफ फंड से स्थापित अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी तैयारी, अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नजदीक से देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बताया गया कि अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट एक पूर्णतः शासकीय एवं निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था है, जहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक सहयोग बिना किसी…
Read Moreब्रेकिंग : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जनवरी (बुधवार) को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। इसके पहले 31 दिसम्बर 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साल की अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर निर्णय लिए गए थे।
Read Moreबस दुर्घटना पर मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का CM साय ने किया ऐलान
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह…
Read Moreछत्तीसगढ़ बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, फसल बीमा योजनाओं में मिला पहला पुरस्कार
छत्तीसगढ़ : ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। Chhattisgarh Best State Award के तहत राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreसेंट्रल जेल में महिला प्रहरी पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
MP News : भोपाल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी कमला शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इस वारदात को जेल के ही एक पुरुष प्रहरी शरीफ खान और उसके बेटों ने अंजाम दिया। मामले की जड़ गबन की शिकायत से जुड़ी बताई जा रही है। महिला प्रहरी कमला शर्मा का आरोप है कि उनके…
Read Moreभाजपा को मिला सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन का नाम तय
दिल्ली : में भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने जा रहा है। BJP National President Nitin Nabin अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें केवल नितिन नबीन का ही नाम सामने आया। 45 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जानकारी दी कि इस पद के लिए नितिन…
Read MoreUAE President India Visit: पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पर किया स्वागत
UAE President India Visit : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत पहुंचे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और गहरी मित्रता साफ झलकी, जिसने भारत-यूएई संबंधों को एक बार फिर नई ऊर्जा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे को बेहद खास बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे “अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का हवाई अड्डे…
Read MoreCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठूरन, अगले तीन दिन और गिरेगा तापमान
छत्तीसगढ़ : में एक बार फिर ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। CG Weather Update के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इस गिरावट के बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 24–31 जनवरी तक 14 ट्रेनें रद्द
छत्तीसगढ़ : के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। Chhattisgarh train cancelled की नई सूचना के अनुसार, रेलवे ने राज्य से गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय राजनांदगांव–नागपुर रेल खंड में तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के काम के कारण लिया गया है। इसी क्रम में तुमसर रोड यार्ड पर नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा, जो 24 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस तकनीकी कार्य के चलते 14 मेमू और…
Read More