Balodabazar Blast: स्पंज आयरन प्लांट में जोरदार धमाका, 6 की मौत, कई घायल

बलौदाबाजार : जिले के बकुलाही गांव स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब किलन में कोयला जलाकर उसे घुमाया जा रहा था। अचानक हुए धमाके से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर…

Read More

Mahtari Vandan Yojana: e-KYC न कराने से घटे लाभार्थी, 57 हजार महिलाएं अभी भी बाहर

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। सत्यापन और e-KYC प्रक्रिया के बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में करीब 57 हजार महिलाओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, जबकि लगभग 20 हजार महिलाएं अपने दर्ज पते पर नहीं मिलीं। इसके अलावा, 82 हजार महिलाओं के नाम मृत्यु की पुष्टि के बाद सूची से हटा दिए गए हैं। Mahtari Vandan Yojana में पात्र महिलाओं की संख्या कुल मिलाकर करीब 1 लाख 39 हजार घट गई…

Read More

IND vs NZ: नागपुर में ‘सिक्सर’ शर्मा शो! अभिषेक ने जड़े 8 गगनचुंबी छक्के, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

IND vs NZ: कल नागपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारत ने इस मैच में 48 रन से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनानी ली है. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों को पुराने ‘युवराज सिंह’ की याद दिला दी. पहले टी20 में अभिषेक ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बौछार कर दी. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में केवल चौकों और छक्कों से ही न्यूजीलैंड…

Read More

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल, 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो साल पूरे हो गए हैं। 22 जनवरी 2024 को भव्य समारोह के साथ राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसके बाद अयोध्या विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। पिछले दो वर्षों में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिनमें कई देशों के…

Read More

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह योजना उन ग्रामों तक सार्वजनिक परिवहन पहुँचाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, जहाँ अब तक यात्री बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। योजना के प्रथम चरण में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों को सम्मिलित किया गया है। अब तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कुल 57 चयनित मार्गों पर 57 बसों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है।…

Read More

बलौदाबाजार में मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी का शुभारंभ: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया लोकार्पण…..

रायपुर: बलौदाबाजार नगर को एक नई शहरी पहचान देते हुए राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित बलौदाबाजार चौपाटी का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। चौपाटी का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। लोकार्पण के साथ ही चौपाटी आम नागरिकों के लिए खोल दी गई। स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे विकसित हुआ आकर्षक चौपाटी परिसर नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे सुंदर एवं…

Read More

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायपुर। बसंत पंचमी 23 जनवरी से नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होने जा रहे हैं। इस तीन दिवसीय उत्सव से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को बल्कि पूरे…

Read More

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में हुए शामिल शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम…

Read More

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीमंत शंकर देव शोध पीठ का हुआ लोकार्पण

श्रीमंत शंकर देव के विचार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की नींव – श्री डेका श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है – श्री साय रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उच्च…

Read More

बड़ा हादसा: इंद्रावती नदी में डोंगी पलटी, एक परिवार के 4 लोग लापता

Bijapur News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक ही परिवार के चार लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। डोंगी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना शाम करीब 5 बजे उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी के उस…

Read More