कोयला घोटाला मामला: पूर्व कलेक्टर रानू साहू के करीबी नवनीत तिवारी की जमानत हाईकोर्ट ने खारिज की

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला परिवहन घोटाले में फंसे रायगढ़ की पूर्व कलेक्टर रानू साहू के करीबी नवनीत तिवारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध समाज और देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि हत्या जैसे अपराध गुस्से में किए जा सकते हैं, लेकिन आर्थिक अपराध ठंडे दिमाग और व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से किए जाते हैं, जिनसे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।…

Read More