MP News के तहत खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 50 वर्षीय किसान सूरज राठौर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग गांव के तीन कच्चे मकानों में एक साथ भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त सूरज राठौर अपने घर में अकेले सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।…
Read More