Khairagarh Truck Fire: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र की साल्हेवारा घाटी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मक्का से भरे 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पलारी, मध्यप्रदेश से मक्का लेकर आरंग, रायपुर की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रक सुबह करीब 9 बजे साल्हेवारा से निकलने के बाद लगभग 9:30 बजे घाटी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही तेज आवाज के साथ आग भड़क उठी। धधकती आग देखकर…
Read More