26 सितंबर को बन रहा गुरु पुष्य योग, आजमाएं ये 3 उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, खुलेंगे सफलता के द्वार

26 सितंबर को बन रहा गुरु पुष्य योग, आजमाएं ये 3 उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, खुलेंगे सफलता के द्वार

जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है उस दिन “गुरु पुष्य योग” का निर्माण होता है। 26 सितंबर को गुरु पुष्य योग बन रहा है। 26 सितंबर सुबह 11:34 बजे गुरु पुष्य योग का आरंभ होगा। वहीं शाम 6:12 बजे इसका समापन होगा।

गुरु पुष्य योग के दिन कुछ उपायों को करने से भाग्योदय होता है। धन-समृद्धि के प्राप्ति होती है। कर्ज और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। आइए एक नजर इन उपायों पर डालें-

केले के पेड़ की पूजा करें (Guru Pushya Yog Upay)

गुरु पुष्य योग के दिन केले के पेड़ की पूजा करना लाभदायी माना जाता है। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है। अटके हुए कार्य पूरे होते हैं। इस दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करें।

तुलसी का ये उपाय दूर करेगा आर्थिक समस्या (Tulsi ke upay)

तुलसी के पत्ते  पर कुमकुम और अक्षत का छिड़काव करके एक लाल कपड़े में बांध लें। अब इसे तिजोरी या धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती। माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

सफलता के लिए करें ये काम (Astro tips for success)

गुरु पुष्य योग के दिन एक मोरपंख को एक पीले रंग के कपड़े में रख दें। अब इसे नीले रंग के धागे से बांध लें। अब इसे ऑफिस, दुकान या स्टडी टेबल के सामने रखें। ऐसा करने से करियर-कारोबार में लाभ होता है। पढ़ाई में भी मन लगता है।

Guru Pushya Yog 2024

Related posts

Leave a Comment