1 अक्टूबर को चंद्रमा करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, धन-धान्य में होगी वृद्धि 

1 अक्टूबर को चंद्रमा करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, धन-धान्य में होगी वृद्धि 

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं। इसे मन, मनोबल, मानसिक स्थिति, सुख-समृद्धि, माता इत्यादि का कारक माना जाता है। चंद्रदेव 1 अक्टूबर को सम ग्रह शुक्र की राशि तुला में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियाँ प्रभावित होंगी।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को मान-सम्मान, ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है।  जातक मानसिक रूप से मजबूत होता है। सफलता के प्रबल योग भी बनते हैं। आइए जानें किन-किन लोगों को चंद्रमा के गोचर से लाभ होगा-

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संपत्ति  और धन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।  दोस्तों-रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को भी चंद्रमा के राशि परिवर्तन से फायदा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परेशानियों से बाहर निकलेंगे आप सक्षम होंगे।  पैतृक संपत्ति को लेकर हो रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करीबी दोस्तों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी फायदा होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर हर क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ होगा। कारोबार में मनचाहा परिणाम मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

Related posts

Leave a Comment