ब्रेकिंग : भाजपा ने दो नगर निगमों में दर्ज की जीत, बाकी 8 जगहों पर भी भाजपा जीत के करीब

ब्रेकिंग : भाजपा ने दो नगर निगमों में दर्ज की जीत, बाकी 8 जगहों पर भी भाजपा जीत के करीब

रायपुर 15 फरवरी 2024। भाजपा इस बार निगमों में कांग्रेस का क्लीन स्विप करती दिख रही है। भाजपा ने दो नगर निगमों पर जीत दर्ज कर ली है। छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है।
साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।

रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। मीनल 46404 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं।
मीनल चौबे को अब तक 93,858 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 47,554 वोट मिले हैं।
बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक 20 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं, भाजपा की पूजा विधानी बढ़त बनाई हुई हैं।
कोरबा नगर निगम मे BJP की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत 3rd Round मे 23,000 वोटो से आगे. कांग्रेस ने उषा तिवारी को महापौर का प्रत्याशी बनाया था.

8 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।वहीं 26 नगर पालिका में भाजपा और 5 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 4 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।
 
10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।
 

Related posts

Leave a Comment