रायपुर 20 फरवरी 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता ने शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री विष्णेदव साय सहित छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली, प्रगति के नए आयाम स्थापित कर, समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर होगी।निश्चित ही डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से दिल्ली में जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी एवं सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिसमें वो राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं।
रेखा गुप्ता के साथ ही उनकी कैबिनेट के छह मंत्रियों ने भी रामलीला मैदान में आयोजित विकसित दिल्ली शपथ समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ लेने वाले मंत्रियों में सीएम पद के मजबूत दावेदार माने जाते रहे प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है।
कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
शालीमार बाग सीट से निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं और अब मुख्यमंत्री भी बन गईं। रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की। दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वे 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं और छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया।
विष्णुदेव साय दिल्ली की मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा, डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा के साथ दिल्ली की सेवा करेगी
