जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने मां के चरण छूकर लिये आशीर्वाद, लिखा, मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी…देशभर से मिल रही शुभकामनाएं

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने मां के चरण छूकर लिये आशीर्वाद, लिखा, मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी…देशभर से मिल रही शुभकामनाएं

रायपुर 21 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि, मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी, मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी… जन्मदिन पर गृहग्राम बगिया में सपत्नीक, पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी,मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी
जन्मदिन पर गृहग्राम बगिया में सपत्नीक, पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्र विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद, कई राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री को भेजी है। मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामना में प्रधानमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह राज्य के लोगों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।
वहीं अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

Related posts

Leave a Comment