देश में कोरोना के 24 घंटे में मिले 276 केस; एक्टिव मरीजों की संख्या 4300 के पार

दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस में रोज नया उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4000 तक पहुंच गई थी, वहीं अब इसने 4,300 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार आज (04 जून) की सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 4302 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। किन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा एक्टिव केस? पिछले 24…

Read More

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब से यूट्यूबर गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ हैं संबंध

मोहाली। हरियाणा के हिसार से ज्योति मल्होत्रा के बाद अब पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया। उसके खिलाफ एसएसओसी मोहाली में एक केस दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल…

Read More

पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश के बाढ़ बिगड़े हालात: आसमानी आफत से अब तक 43 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित; अब भी यलो अलर्ट

दिल्ली। मानसूनी बारिश की आफत पूर्वोत्तर में बाढ़ बनकर आई है। असम में ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 15 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बहुत बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। लगभग 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों मकान ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 43 लोगों की जान भी जा चुकी है। असम और मेघालय में भारी तबाही देखने को मिल…

Read More

MP Accident : झाबुआ में ट्राले और कार में टक्कर में 9 लोगों की मौत ,रेलवे फाटक के पास हुआ सड़क हादसा

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा हो गया। भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2:00 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई। मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Read More

IPL 2025 : 18 साल बाद बेंगलुरु को मिली आईपीएल ट्रॉफी , बेंगलुरु की सड़कों पर आरसीबी की विक्ट्री परेड आज

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार आरसीबी की टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं।आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देर रात तक जश्न मना और फिर होटल में धूम-मस्ती के बाद बुधवार को आरसीबी की पूरी टीम बेंगलुरु की सड़कों पर नजर आने वाली हैं। ओपन टॉप बस में आरसीबी के खिलाड़ी IPL…

Read More

बिलासपुर में शनिचरी मार्केट में आगजनी: बाजार की 18 दुकानें जलकर ख़ाक, दमकल के वाहनों ने बड़ी मशक्क्त से बुझाई आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार शनिचरी मार्केट में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है।इस आगजनी से मार्केट में मौजूद करीब 18 दुकाने पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। आग की जद में आने वाली दुकानें कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की थी। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने तेजी से दूसरी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने इस दौरान आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहें। सूचना के बाद मौके पर…

Read More

Mahesh Navami 2025 : भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महेश नवमी का व्रत कब है, जानें इस व्रत का महत्‍व और उपाय

महेश नवमी भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक पावन पर्व है। महेश नवमी इस बार 4 जून को है। यह दिन विशेष रूप से भगवान महेश यानी कि शिवजी की कृपा प्राप्त करने, जीवन के संकटों को दूर करने और पारिवारिक सुख-शांति हेतु मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से सैनी समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन उनके पूर्वजों ने क्षत्रिय धर्म को स्वीकार कर धर्म की रक्षा का संकल्प लिया था। यह पर्व मुख्य रूप से सैनी समाज द्वारा बड़े उत्साह…

Read More

खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई ,सात ट्रैक्टर जब्त

रायपुर। जिला प्रशासन बिलासपुर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्रों में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए 6 ट्रैक्टरों तथा ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त किया गया। सभी वाहनों…

Read More

राजधानी रायपुर में गैंगरेप : दो युवकों ने लूटी युवती की आबरू, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत है कि आरोपियों ने दुष्कर्म कर जातिगत गलियां दी और वीडियो बनाकर धमकाया। आरोपियों का नाम डेनियल और अनिल है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ रहती है। घटना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई, जब वह अपने भाई की रिहाई के सिलसिले में धनेश के क्लीनिक गई थी। वहां आरोपी डेनियल ने पहले मेडिकल के पीछे जाकर पैसे…

Read More

नकली खाद-बीज को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का सख्त रुख, कहा – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नकली खाद और बीज की बिक्री पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकृत विक्रेता की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके लाइसेंस तत्काल रद्द कर एफआईआर दर्ज की जाए। मंत्री नेताम ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज की जमाखोरी और बिक्री की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिसे सरकार गंभीरता…

Read More