रायपुर, 8 जून 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार के ताजी बियर मिनी प्लांट लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे जनविरोधी और युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाला फैसला बताया है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा “सरकार छत्तीसगढ़ को नशे में आकंठ डुबो देना चाहती है। गली-गली में अवैध शराब और गांजा की उपलब्धता पहले ही चिंता का विषय है और अब सरकार खुद नशे को बढ़ावा दे रही है। यह भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर…
Read MoreDay: June 8, 2025
डिप्टी सीएम ने कहा सरकार नक्सलियों से बातचीत को तैयार, लेकिन माओवादियों को आगे आना होगा
रायपुरः छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार माओवादियों से बातचीत के लिए तैयार है बशर्ते नक्सली खुद बातचीत के लिए आगे आएं। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार नक्सलियों से बातचीत करेगी लेकिन जब वे खुद बातचीत के लिए आगे आएं। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि माओवादी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़े और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और पैकेज का लाभ उठाए। गौरतलब हो कि पिछले दिनों…
Read Moreसाय सरकार की क्लास शुरू, सीएम समेत पूरा मंत्रिमंडल शामिल, विनय सहस्रबुद्धे और ढोलकिया समेत दिग्गज दे रहे ट्रेनिंग
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल….
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण एवं सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड निर्माण कार्य…
Read MoreCG : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
महासमुंद : जिले के बागबाहरा में कांग्रेस नेता अंकित अग्रवाल की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे थाना परिसर और पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित अग्रवाल अपनी लाइसेंसी पिस्टल जमा करने थाने पहुंचा था, जिसकी वैधता मार्च में ही समाप्त हो चुकी थी, पिस्टल लोडेड थी और निकालते वक्त अचानक चल गई। गोली की आवाज से बागबाहरा थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए…
Read Moreछत्तीसगढ़ का लोहा बना गर्व का प्रतीक: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में भिलाई स्टील प्लांट ने की 16 हजार टन लोहा-स्टील की सप्लाई…
दुर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को देश को समर्पित किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के अन्य इस्पात संयंत्रों ने इस पुल के निर्माण के लिए 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसके अंतर्गत प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल्स शामिल हैं। यह उपलब्धि सेल, भिलाई वासियों व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। किसी भी निर्माण प्रक्रिया और औद्योगिक गतिविधि के लिए स्टील सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। जानकारी के अनुसार चिनाब नदी…
Read MoreCG दिल दहला देने वाली वारदात: एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती के सीने में मारा चाकू, मां भी हुई घायल, आरोपी फरार….
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता…
Read Moreकोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, रैली को संबोधित करते समय गोली मारी
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार मिगुएल उरीबे पर चुनाव प्रचार के दौरान एक सनसनीखेज हमला हुआ है. 39 वर्षीय उरीबे को राजधानी बोगोटा में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना ने कोलंबिया की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. घटना शनिवार शाम को स्थानीय समयानुसार बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में हुई. मिगुएल उरीबे जो विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं, एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,…
Read More‘महाराष्ट्र के मतदाताओं का अपमान किया’, फडणवीस का राहुल गांधी पर पलटवार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिछले साल के विधानसभा चुनाव में धांधली के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मतदाताओं का अपमान किया है. राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव “लोकतंत्र में धांधली का खाका” थे और बिहार के आगामी चुनावों में भी यही दोहराया जाएगा. फडणवीस की कड़ी प्रतिक्रिया फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, “जब तक राहुल गांधी जमीनी हकीकत को नहीं समझेंगे…
Read MoreTRANSFER : पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 100 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
जांजगीर-चांपा : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ करीब 100 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले जिले की आंतरिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और थानों में कर्मियों के कार्यकाल, आचरण, दक्षता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें…
Read More