बड़ी खबर: जन अदालत के नाम पर छात्रों और ग्रामीणों की हत्या; मामलें में संलिप्त नक्सलियों के 5 समर्थक गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा गांव में दो छात्रों समेत तीन आदिवासियों की हत्या के आरोपी 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून को पेद्दाकोरमा में अपहरण के बाद दो छात्र समेत 3 लोगों की नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि, गिरफ्तार सभी लोग दो छात्रों समेत तीन ग्रामीणों की नक्सली जनअदालत में मारपीट और गला घोंटकर हत्या में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि, बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव में…

Read More

फरीदाबाद: ‘दृश्यम’ फिल्म की तर्ज पर बहू की हत्या; 12 फीट जमीन के नीचे दफनाया शव, ससुर गिरफ्तार

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला इलाके के रोशन नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महीने पहले एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को ससुराल वालों ने अपने घर के सामने गली में ही 12 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। मृतका के मायके वालों को जब शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की, तो शुक्रवार सुबह पुलिस ने जेसीबी मशीन से खुदाई करके महिला का शव बरामद कर लिया। क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, 22 साल…

Read More

एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों पर DGCA ने लिया एक्शन ,’सभी भूमिकाओं’ से हटाने का दिया ऑर्डर

दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने विमानन सुरक्षा को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीसीए ने एअर इंडिया को डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत अपने तीन अधिकारियों को चालक दल की समय-सारणी और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 जून को अपने आदेश में एअर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ अविलंब आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा। डीजीसीए के आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल…

Read More

यात्रियों के लिए जरुरी खबर : बिलासपुर-काचेगुडा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत, लगाएगी 4 फेरे

बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर से काचेगुडा और काचेगुडा से बिलासपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08263 और 08264 के तहत कुल 4 फेरों में संचालित की जाएगी, जिससे बिलासपुर और हैदराबाद (काचेगुडा) के बीच यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिलासपुर से काचेगुडा के लिए विशेष ट्रेन 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को चलाई…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर 21 जून 2025/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के…

Read More

Chaturmas 2025 : जानें इस साल कब से शुरू होगा चातुर्मास ,इन 4 महीनों में क्‍यों नहीं होता कोई भी शुभ कार्य

चातुर्मास आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी से होता है। आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को है। इसी दिन से चातुर्मास आरंभ होगा और कार्तिक मास की देवउठानी एकादशी पर खत्म होता है। ऐसी मान्‍यता है कि इन 4 महीनों के लिए भगवान विष्‍णु के साथ समस्‍त देवतागण योग निद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों में सृष्टि का संचलान भगवान शिव के हाथों में आ जाता है। यही वजह है कि सावन में भगवान शिव की पूजा बड़े…

Read More

ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम् भूमिका निभाई,पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबल प्राइज के लिए किया नॉमिनेट

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में नोबल शांति पुरस्कार दिलाने के लिए उनका नाम आगे किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाक टकराव के दौरान ट्रंप की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की। पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई। इससे दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच युद्ध की आशंका टल गई। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने…

Read More

योग दिवस : जशपुर में सीएम साय ने किया योग, मंत्रियों-विधायकों ने विभिन्न जिलों में किया योगाभ्यास, राजधानी में 50 से भी ज्यादा योग शिविर

रायपुर। 21 जून 2025 को दुनिया भर में लोग योग दिवस मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन सुबह से ही शहरों से लेकर गांवों तक योग शिविरों में हजारों लोग शामिल हुए। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर आयोजित इस वर्ष के योग दिवस ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाया बल्कि एक सकारात्मक सामूहिक ऊर्जा का भी संचार किया। रायपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह से शहर के 50 से ज्यादा स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए…

Read More

Yoga Divas : PM Modi ने विशाखापत्तनम में किया योगाभ्यास ,कहा -सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक… योग सभी का, सभी के लिए

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है – योग…

Read More

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम बने: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : आज के युग में आवश्यक है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार किया जाए। उक्त विचार रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने JR दानी उत्कृष्ट शासकीय बालिका विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 के अवसर पर व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर की। उन्होंने सभी छात्राओं एवं शिक्षकों से भी कम से कम एक पौधा…

Read More