रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग आदेश जारी करते हुए राज्य के 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और संचालन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी…
Read MoreDay: June 24, 2025
बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मानसून हुआ एक्टिव ,33 जिलों में यलो अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C…
Read Moreईरान ने इजरायल के यरुशलम और तेल अवीव पर किया हमला, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का फिर अटैक; 3 की मौत
यरूसलम। इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा ईरानी मिसाइल से बीरशेबा इमारत पर हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और कई इजरायली घायल हुए हैं। ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने…
Read Moreपंचायत सीजन 4 : ख़त्म हुआ इंतजार ,लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें कैसा लगा लोगों को ये सीजन
एंटरटेनमेंट न्यूज़। साल का सबसे मच अवेटेड शो ‘पंचायत सीजन 4’ अब रिलीज हो चुका है। प्राइम वीडियो ने रात 12 बजे ही पंचायत के चौथे सीजन को स्ट्रीम कर दिया। जिसके बाद इस सीरीज के इंतजार में बैठे लोगों ने एक बार में ही पूरी सीरीज निपटा डाली। लोगों को पंचायत का ये नया सीजन कैसा लगा, इसको लेकर अब लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी हैं। जानते हैं ‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर लोगों के क्या हैं ट्विटर रिएक्शन। पंचायत एक ऐसा शो है जिसकी…
Read Moreएयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में सवार 11 लोग अचानक बीमार, मेडिकल इमरजेंसी से मचा हड़कंप!
मुंबई। लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक 5 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य समेत 11 लोग बीमार पड़ गए, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया। सभी ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब विमान के विभिन्न चरणों में यात्रियों और क्रू मेंबरों ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। एयर इंडिया ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी बीमार यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए तुरंत मेडिकल रूम में…
Read Moreसावन सोमवार पर इस बार बेहद शुभ योग से बढ़ जाता है इसका महत्व ,जानें तारीख
सावन के महीने भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान शिव की उपासना करता हैं उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। दरअसल, सावन के महीने में ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। दरअसल, सावन के महीने में ही भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वह उन्हें अपनी पत्नी रुप में स्वीकार करेंगे। इसलिए इस महीने के महत्व और अधिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
० फ्लैट का आधिपत्य न देने और अनुबंध के उल्लंघन पर रेरा ने सुनाया आदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है। वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक…
Read More‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत बस्तर में मलेरिया के मामलों में 72% तक की आई गिरावट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ राज्य में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कदम साबित हो रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान की बदौलत बस्तर अंचल में मलेरिया के मामलों में 72% तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट प्रदेश सरकार की निरंतर जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार कार्यक्रमों का परिणाम है। बैनर के अनुसार, अब बस्तर क्षेत्र में मलेरिया दर मात्र 0.46% रह गई है, जो राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि मानी जा…
Read MoreCG Crime : कुएं में महिला और बच्चे का मिला था शव, पुलिस ने 12 घंटे में ही सुलझाई क़त्ल की गुत्थी
दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में कुएं से एक महिला और आठ वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की इस हृदयविदारक वारदात को मृतिका के प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध में धोखा बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी (उम्र 30-35 वर्ष) और उसके आठ वर्षीय बेटे…
Read More