छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव पी. दयानंद

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, बाक्साइट, टिन अयस्क के…

Read More

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 IPS अधिकारियों का तबादला…देखिये लिस्ट…!!

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन तबादलों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और सेनानी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इन तबादलों में सबसे उल्लेखनीय नाम दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) चिराग जैन का है, जिन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभात कुमार को नारायणपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में एसपी (विशेष आसूचना…

Read More

भारतमाला परियोजना में घोटाला: बिलासपुर में पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर एफआईआर दर्ज

बिलासपुर : भारतमाला परियोजना के तहत एक और अनियमितता सामने आई है। इस बार बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए (बिलासपुर-उरगा) के भू-अर्जन कार्य में गड़बड़ी उजागर हुई है। ग्राम ढेंका में मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई थी, जिसकी पुष्टि जिला स्तरीय जांच समिति ने की है। जांच के बाद एसडीएम के निर्देश पर वर्तमान तहसीलदार राहुल शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर तोरवा थाना में तत्कालीन तहसीलदार डी.के. उइके और पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर भारतीय दंड…

Read More

CG Breaking: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

नारायणपुर :  बस्तर के अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से इंसास राइफल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। यह मुठभेड़ माड़ डिविजन के सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ चलाई जा रही है। ऑपरेशन में डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ की संयुक्त टीम हिस्सा ले रही है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में देर रात 58 मेडिकल अफसरों का हुआ तबादला, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात 58 मेडिकल अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक गार्गी यदु को धमतरी मेडिकल अफसर के पद पर पोस्ट किया गया है। सिविल अस्पताल कुरूद में पदस्थ यू एस नवरत्न को गरियाबंद के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं. जारी सूची में गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर केके सहारे रायपुर संचनालय में प्रभारी संचालक बनाए गए हैं। हमेशा रजिस्टर में ड्यूटी दिखाने वाले महिला चिकित्सक ने स्वयं के व्यय पर राजनांदगांव जिला चिकित्सालय तबादला करवा लिया है. दो नए…

Read More

मोदी राज में मीडिया, संविधान और संस्थाओं पर अघोषित आपातकाल : भूपेश

रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जून को ‘आपातकाल विरोध दिवस’ पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों से देश एक अघोषित आपातकाल की गिरफ्त में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया, न्यायपालिका, संवैधानिक संस्थाएं और शिक्षण संस्थान – सभी पर सत्ता का दबाव है और मोदी शासन में लोकतंत्र केवल नाम का रह गया ह संविधान बदलने की मंशा, ‘चार सौ पार’ जनादेश का मकसद साफ भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2024 के…

Read More

आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही सोच का प्रतीक, जख्म आज भी जिंदा: अरुण साव

रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर थोपा। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस संविधान बचाने की बातें करती है, वही पार्टी उस संविधान को कुचलने की दोषी है। लोकतंत्र की हत्या का आरोप साव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के…

Read More

रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: वकील ही निकला हत्यारा, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या, ऐसे बनाया योजना

रायपुर. राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सूटकेस हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी वकील, उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का आज एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने खुलासा किया. घटना का मास्टर माइंड वकील अंकित उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा है. दोनों ने इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित किराए के मकान में हत्या की घटना को अंजाम दिया था और दूसरे दिन दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सूनसान इलाके में लाश को पेटी में भरकर फेंका था. पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर पैकरा के…

Read More

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह मेरे लिए मात्र एक घटना नहीं, बल्कि एक…

Read More

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को…

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा। पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है। बिलासपुर के आसमा सिटी निवासी शैलेश पांडे शहर के पूर्व विधायक रहे है। बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल के एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि शैलेश पांडे से बात कराओ। शैलेश पांडे ने जब उक्त युवक…

Read More