आज का पंचांग: जगन्नाथ रथयात्रा के साथ कई शुभ योग, देवताओं की स्थापना के लिए भी उत्तम दिन

हैदराबाद: आज 27 जून, 2025 शुक्रवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज जगन्नाथ रथयात्रा है. 27 जून का पंचांग विक्रम संवत 2081 मास- आषाढ़ पक्ष -शुक्ल पक्ष द्वितीया दिन -शुक्रवार तिथि -शुक्ल पक्ष द्वितीया योग -व्याघात नक्षत्र -पुनर्वसु करण -कौलव…

Read More

आज का राशिफल : कर्क राशि को विशेष लाभ, जानिए सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे

मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 27 जून, 2025 शुक्रवार को कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप में भावुकता काफी रहेगी. किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आज कार्यस्थल पर भी आपको मौन रहना होगा. आप ज्यादातर समय अपने काम में ही व्यस्त रहें. किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है. भोजन और नींद में अनियमितता रहने से उदासी होगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की…

Read More

Big News : अब टू व्हीलर्स से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स : फास्टैग जरूरी,15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे में सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 जुलाई 2025 से टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य करने की घोषणा की है। अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई थी, लेकिन अब यह नियम बदलने जा रहा है। NHAI के नए प्रावधानों के अनुसार, अब दोपहिया वाहनों को भी नेशनल हाईवे पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा, और यह भुगतान फास्टैग (FASTag) के माध्यम से…

Read More

Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा पहला संदेश,कहा- ‘सभी को नमस्कार, मैं एक बच्चे की तरह…’

दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पायलट और अंतरिक्ष यात्री बने 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश जारी किया है। अंतरिक्ष से मैसेज जारी करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा- ”सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार। मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं। वाह, यह कैसी यात्रा थी। जब मैं लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो मेरे दिमाग में एक ही विचार था कि…

Read More

Air India plane Crash : एअर इंडिया हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स का डेटा हुआ डाउनलोड,नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 24 जून को फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा एएआईबी लैब में डाउनलोड किया गया। सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण जारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इन प्रयासों का उद्देश्य दुर्घटना का कारण बनी घटनाओं का पता लगाना…

Read More

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ फर्जी शिकायत

रायपुर। हिन्दू जागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ शिकायत की गई है। इस संबंध में उन्होंने 12 जून को पुणे के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी की है। विगत 29 अप्रैल को सुनील घनवट के हस्ताक्षर से आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और सुनील अग्रवाल द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग में भारी…

Read More

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोपरा में संगोष्ठी का आयोजन, मीशा बंदियों का हुआ सम्मान

गरियाबंद। नगर पंचायत कोपरा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि “आजादी के बाद देश ने जो सबसे कठिन समय देखा, वह आपातकाल था। उस समय की पीड़ा को जानना और समझना आज…

Read More

छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायक और मंत्रियों के लिए भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, जेपी नड्डा,और अमित शाह करेंगे संबोधित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली बार एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे जबकि समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल के लिए बस्तर या मैनपाट को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांत और रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुशासन,…

Read More

ईरान-इजरायल संघर्ष के बाद ट्रंप का नरम रुख, तेल प्रतिबंधों पर ढील के संकेत

ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों के संघर्ष के बाद सीजफायर हो गया। सीजफायर के बाद ईरान को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नरमी के संकेत दे रहे हैं। ट्रंप ने ऐसा संकेत दिया कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों पर आने वाले दिनों में ढील दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान को अपने पुनर्निर्माण के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। तेल के जरिए इसे दूर किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि चीन अगर ईरान से…

Read More

केरल में भारी मॉनसून बारिश से कई जिले जलमग्न, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल में मॉनसून की बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने सुबह सात जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में सुबह तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की बहुत भारी बारिश होने का अनुमान होता है। इस बीच, वायनाड जिले के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चूरलमाला नदी उफान पर पहुंच…

Read More